पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाहिर की ये इच्छा, लोगों से की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज लंबी बीमारी के बाद दनिधन हो गया है। सीएम के पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि अंतिम बार पिता के दर्शन करूं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है, ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपील की है की है कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग इकट्ठा हों। दरअसल आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जमा हो सकती है, इसी वजह से मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग इकट्ठा हों।

Recommended Video

    Father के Death पर Yogi ने मां को लिखा Emotional Letter, कहा- Lockdown के बाद आऊंगा | वनइंडिया हिंदी
    जारी रखी बैठक

    जारी रखी बैठक

    अहम बात ये है कि मुख्यमंत्री के पिता लंबे समय से बीमार थे और वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। जिस वक्त योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन हुआ उस वक्त मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। लेकिन पिता के निधन की खबर मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री ने बैठक को जारी रखा और अधिकारियों को कोरोना संक्रमण के बीच जरूरी दिशानिर्देश दिए।

    आज सुबह हुआ पिता का निधन

    आज सुबह हुआ पिता का निधन

    बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी हालत में सुधार लाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन बावजूद इसके उनकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आनंद सिंह बिष्ट के लीवर और किडनी में दिग्गत बढ़ने की वजह से 13 मार्च को उन्हें एस्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम योगी आदित्यनाथ के पिता का इलाज कर रहे थे।

    लंबे समय से चल रहा था इलाज

    लंबे समय से चल रहा था इलाज

    अडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज इस दुनिया को 10..44 अलविदा कह दिया, हमारी गहरी संवेदनाएं। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के पिता ने डिहाइड्रेशन व बीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया या था। जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के पिता को यहां 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+