योगी के मंत्री का बयान- दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी लागू हो सकता है ऑड-ईवन फॉर्मूला
लखनऊ। दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार से ऑड ईवन फॉर्मूला लागू हो गई है। पहले दिन सड़कों पर केवल ऐसे निजी वाहन चल सकेंगे जिनके नंबर प्लेट की अंतिम संख्या ईवन हो। अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऑड-ईवन योजना लागू कर सकती है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के बीच प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में ऑड-ईवन के कदमों पर भी चर्चा की गई। पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और राज्य के डीजीपी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि वो ऑड ईवन को लागू करवाएं। उन्होंने कहा कि अब इसपर पुलिस विभाग ही बता सकती है कि ये कबसे लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications