चुनाव के बाद UP CM पद से हटाए जाएंगे योगी आदित्यनाथ? अब खुद कहा- 'मैं तो सिर्फ एक योगी हूं...'
Yogi Adityanath News: लोकसभा चुनाव-2024 अब अपने समापन की ओर है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ को लेकर विपक्ष बार-बार एक दावा कर रहा है। विपक्ष का दावा है कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा देगी।
अब खुद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सवालों का जवाब दिया है। आजतक को दिए इंटरव्यू में जब योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि विपक्षी पार्टियों का कहना है कि, 'आपको चुनाव के बाद सीएम पद से हटा दिया जाएगा' इस बात में कितनी सच्चाई है? इस पर सीएम योगी ने कहा कि, ''मैं तो ऐसे भी सिर्फ एक योगी हूं।''

चुनाव के बाद क्या UP CM पद से हटाए जाएंगे योगी आदित्यनाथ?
सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा है कि,
''ये सिर्फ एक विपक्ष का एक प्रोपेगेंडा है। वैसे भी, मैं तो सिर्फ एक योगी हूं और मेरे लिए सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। पार्टी के मूल्यों और आदर्शों के लिए हम राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आए हैं और उनके लिए ही काम करना, मेरी प्राथमिकता है।''

UP सीएम योगी बोले- केजरीवाल जी, सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों को तिलांजलि दी है
सीएम योगी ने कहा,
''केजरीवाल जी, आपने सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों को तिलांजलि दी है। जहां सिद्धांतों की बात आएगी, 1 जन्म में नहीं 100 जन्म में हम उस सत्ता को ठुकराएंगे। नेशन फर्स्ट की जो हमारी थ्योरी है, पार्टी का सिद्धांत है, पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए हम कार्य करते हैं और करते रहेंगे। उन मूल्यों के लिए किसी भी हद तक जाकर समर्पित भाव के साथ कार्य करना, हम जानते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications