'मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं', अयोध्या रेप कांड पर CM योगी ने सपा सांसद को जमकर सुनाया, जानें पूरा मामला
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (1 अगस्त) को 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सत्ता में आने के बाद से राज्य में अपराध दर में गिरावट में विधानसभा में बात की। इस दौरान सीएम योगी ने अयोध्या में नाबालिग से बलात्कार के मामले का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने इस मामले में समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को भी जमकर सुनाया।
अयोध्या में एक 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसे गर्भवती कर दिया गया है। सीएम योगी ने कहा है कि, ''फैजाबाद के सांसद (अवधेश प्रसाद) की टीम का हिस्सा समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोईन खान इस मामले में आरोपी है।"

ये भी पढ़ें- ''खटाखट-खटाखट' योजना से जनता को नहीं दे सकते धोखा', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा को दी सलाह
अयोध्या रेप कांड का आरोपी सपा सांसद के साथ देखा जाता है: CM योगी
सीएम योगी ने कहा है कि, बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है। उसने पिछड़ी जाति की एक किशोरी के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया। जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है।
सीएम योगी ने कहाा, "वह आपका (सपा) सक्रिय सदस्य है। वह आपके सांसद के इर्द-गिर्द देखा जाता है। लड़की अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से है, फिर भी आप मामले को हल्के में ले रहे हैं।"
ये भी पढ़ें- महिला सुरक्षा के लिए समाजवादी स्वंय एक गंभीर खतराः सीएम योगी
CM योगी ने कहा- मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, मुझे वो मठ में भी मिल जाती
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,
''आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन ये निर्दोष के लिए नहीं है, ये बुलडोजर अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, जो प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं, जो प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करके सामान्य लोगों का जीना हराम करते हैं, मेरा दायित्व बनता है। मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, कतई नहीं...मैं यहां भी इस बात के लिए आया हूं कि अगर वो करेगा तो भुगतेगा भी। इसीलिए मैं यहां पर आया हूं। ये लड़ाई सामान्य लड़ाई नहीं है। ये प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो अपने मठ में मिल जाती। कोई आवश्यकता नहीं है मुझे, ऐसी प्रतिष्ठा की।''
सीएम योगी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखिए वीडियो शेयर कर लोग क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
ये भी पढ़ें- UP News: 'लव जिहाद' पर होगी आजीवन कारावास की सजा, योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया विधेयक
CM योगी बोले- हम सद्भावना ट्रेन नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन चलाएंगे
सीएम योगी ने लखनऊ के गोमती नगर की एक अन्य घटना का जिक्र किया, जहां कुछ लोगों को बारिश के दौरान दोपहिया वाहन पर एक महिला से छेड़छाड़ करते देखा गया था और कहा कि उस मामले में आरोपी पवन यादव और मोहम्मद अरबाज हैं।
सपा के मुस्लिम-यादव (एमवाई) फॉर्मूले पर कटाक्ष करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "ये सद्भावना वाले लोग हैं। हम उनके लिए सद्भावना ट्रेन नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन चलाएंगे।" उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सहित थाने के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), अतिरिक्त एसपी और जिला पुलिस आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications