10 करोड़ रुपए खर्च कर 'मायावती के स्मारक' चमकाएंगे योगी

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूबे की पूर्व सीएम मायावती द्वारा बनवाए गए पार्कों और स्मारकों की मरम्मत कराने और अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। जिन स्मारकों और पार्को को मायावती ने अपने कार्यकाल में बनवाया था उनको योगी आदित्यनाथ की सरकार चमकाएगी। इसके लिए लिए यूपी सरकार ने 10 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

दलित स्मारकों को चमकाएगी योगी सरकार

दलित स्मारकों को चमकाएगी योगी सरकार

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूबे की पूर्व सीएम मायावती द्वारा बनवाए गए पार्कों और स्मारकों की मरम्मत कराने और अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने का फैसला किया है। इसके लिए यूपी सरकार ने बजट भी आवंटित कर दिए हैं। आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती आरोप लगाती रही हैं कि अखिलेश यादव सरकार छह हजार करोड़ रुपये से दलित नेताओं के सम्मान में बनवाए गए इन पार्कों और स्मारकों की उपेक्षा करती रही। 13 मई को मायावती ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ कांशीराम और उनके आदर्शों की परवाह करते हैं तो उन्हें इन स्मारकों का ख्याल रखना चाहिए।

कांशीराम स्मारक की मरम्मत का काम शुरू

कांशीराम स्मारक की मरम्मत का काम शुरू

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कांशीराम स्मारक की बत्तियों को सही किया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सेक्रेटरी जयशंकर दुबे के मुताबिक कांशीराम स्मारक की मरम्मत का काम शुरु हो चुका है जबकि अन्य दूसरे स्मारकों का काम भी जल्दी ही शुरू होगा। काम का ठेका ई-टेंडरिंग के जरिए दिया जाएगा।ये पैसे मायावती द्वारा इस मद के लिए बनाए गए 120 करोड़ रुपये के फंड से दिया जाएगा।

पहले फेज में बत्तियों पर हो रहा है काम

पहले फेज में बत्तियों पर हो रहा है काम

प्रथम चरण में पार्कों और स्मारकों की बत्तियां ठीक की जा रही हैं। फव्वारों की भी मरम्मत की जाएगी। जो पत्थर टूटे है उन्हें बदला जाएगा। सूखे पड़े घासों की सिंचाई की जाएगी। इमारतों में लगे लाइट बल्ब और हैलोजन लाइटों को भी बदला जाएगा।

 मायावती ने अपने कार्यकाल में बनवाया था कई स्मारक

मायावती ने अपने कार्यकाल में बनवाया था कई स्मारक

अपने 2007 से 2012 के कार्यकाल में मायावती ने भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, अंबेडकर विहार, अंबेडकर गोमती विहार खंड एक और खंडो दो, कांशीराम ग्रीन और कांशीराम स्मारक स्थल का निर्माण कराया था। इनमें से ज्यादातर का निर्माण यूपी राजकीय निर्माण निगम ने करवाया था। एलडीए ने इनके निर्माण में नोडल एजेंसी की भूमिका निभायी थी। अखिलेश यादव सरकार ने स्मारकों के निर्माण में पैसों की धांधली का आरोप लगाया था।

बुद्ध विहार शांति उपवन को भी बजट आवंटित

बुद्ध विहार शांति उपवन को भी बजट आवंटित

यूपी सरकार ने ने बुद्ध विहार शांति उपवन में आने जाने वाले बौद्ध भिक्षुओं के भोजन के लिए भी सात लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। ये पैसा अगले सात महीने के खर्च के लिए जारी किया गया है। बुद्ध विहार शांति उपवन लखनऊ के आलमबाग में कांशीराम स्मृतिस्थल के सामने वीआईपी रोड पर स्थित है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+