योगी आदित्यनाथ का दावा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 71 सीटें जीतेगी भाजपा

योगी का दावा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 71 सीटें जीतेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2014 का प्रदर्शन दोहराएगी। आदित्यनाथ ने कहा कि हम जो काम जनता के लिए कर रहे है, उससे हमें भरोसा है कि चुनाव में हम यूपी की 80 में से 71 सीटें जीतेंगे। 2014 में भी भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं।

मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हमने अपनी रणनीति बना ली है और हम जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा के सामने विपक्षी दलों के एकजुट होने पर आदित्यनाथ ने कहा कि हमने गठबंधन से निपटने की रणनीति तैयार कर ली है। चुनाव हम ही जीतेंगे और हमें पूरा यकीन है कि 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को 2014 से भी ज्यादा समर्थन देगी।

हम लोग आमजन के लिए काम कर रहे

हम लोग आमजन के लिए काम कर रहे

आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों के घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचा है। हमने 94 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया है। हमने गरीबों को आवास दिया है, उन तक बिजली, राशन और सस्ता इलाज पहुंचाया है।

2014 में जबरदस्त रहा था भाजपा का प्रदर्शन

2014 में जबरदस्त रहा था भाजपा का प्रदर्शन

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की 80 संसदीय सीटों में 71 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में भी भाजपा प्रदेश में 2014 का प्रदर्शन दोहराना चाहती है। भाजपा ने 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आदित्यनाथ को सीएम बनाया है इसलिए भी उनपर बेहतर प्रदर्शन का दबाव है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अभी से तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+