बेस्ट सीएम को लेकर हुआ सर्वे, जानिए कितने लोगों की पसंद हैं योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से उत्तर प्रदेश की अधिकतर जनता संतुष्ट नजर आती है। यही वजह है कि देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दो साल बाद योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बरकरार है और वे टॉप 5 सीएम की लिस्ट में ममता बनर्जी, नवीन पटनायक और नीतीश कुमार के साथ शामिल हैं। आजतक और कर्वी इनसाइट्स द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में पिछले डेढ़ साल में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

40 फीसदी लोगों ने माना, योगी देश के बेस्ट सीएम

40 फीसदी लोगों ने माना, योगी देश के बेस्ट सीएम

इस साल जनवरी में यूपी में किए गए सर्वे में 40 फीसदी लोगों को लगता है कि योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं। इस सर्वे में अन्य विकल्प तेलंगाना के सीएम केसीआर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता मुखर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और बिहार के सीएम नीतीश कुमार थे। हालांकि साल 2017 के बाद से योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

योगी की लोकप्रियता में 10 फीसदी का इजाफा

योगी की लोकप्रियता में 10 फीसदी का इजाफा

अगस्त 2017 में यूपी के 30 फीसदी वोटरों की राय में योगी आदित्यनाथ सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री थे लेकिन जनवरी 2018 में इस आंकड़े में गिरावट आ गई और 28 फीसदी लोगों ने ही योगी आदित्यनाथ को बेस्ट सीएम माना। अगस्त 2018 में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में एक बार फिर इजाफा हुआ और ये आंकड़ा बढ़कर 42 फीसदी हो गया। हालांकि जनवरी, 2019 में उनकी लोकप्रियता में 2 फीसदी की गिरावट आई है लेकिन 40 फीसदी लोगों ने उन्हें देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम माना है।

करीब 57 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ के कामकाज से संतुष्ट

करीब 57 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ के कामकाज से संतुष्ट

सर्वे के मुताबिक, करीब 57 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ के कामकाज से संतुष्ट हैं। जिसमें 40 फीसदी लोग संतुष्ट और 17 फीसदी बहुत संतुष्ट हैं। जबकि 15 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। स्रर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लोगों ने योगी आदित्यनाथ को 5 में से 3.57 अंक दिए हैं। ये सर्वे 2478 लोगों पर किया गया है जिसमें 20 लोकसभा क्षेत्र शामिल किए गए। ये सर्वे 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक कराया गया।

योगी की लोकप्रियता बीजेपी के लिए राहत

योगी की लोकप्रियता बीजेपी के लिए राहत

इस सर्वे में 27 फीसदी लोगों ने न तो योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज के प्रति संतोष जाहिर किया और न ही उनके अंदर कोई असंतोष ही दिखाया है। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ा है, उसे विपक्ष के लिए झटके के तौर पर देखा जा सकता है। सूबे में विपक्षी दल योगी सरकार के कामकाज पर लगातार सवाल उठाता रहा है। सूबे में कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर विपक्ष योगी सरकार को घेरने की लगातार कोशिश कर रहा है। समाजवादी पार्टी और बसपा ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर लगातार हमले किए हैं लोगों से बीजेपी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनावों में वोट करने की अपील भी है। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद दोनों दल लगातार ये दावा करते रहे हैं कि सूबे में बीजेेपी को करारी मात मिलेगी। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बीजेपी के लिए बड़ी राहत कही जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+