पश्चिम बंगाल पहुंचे योगी आदित्यनाथ, बोले- ममता का धरने पर बैठना लोकतंत्र के लिए शर्म की बात
पश्चिम बंगाल पहुंचे योगी आदित्याथ, बोले- सीएम का धरने पर बैठना लोकतंत्र के लि शर्म की बात
Recommended Video

कोलकाता। कोलकाता के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता का धरने पर बैठ जाना लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत ना मिलने के बाद आदित्यनाथ झारखंड से सड़क के रास्ते पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला पहुंचे और यहां रैली को संबोधित किया। योगी ने कहा कि उन जैसे सन्यासी को भी पश्चिम बंगाल नहीं आने दिया जा रहा है, ये ममता बनर्जी की तानाशाही को दिखाता है।

आदित्यनाथ ने कहा, ममता बनर्जी एक चुनी हुई मुख्यमंत्री होकर धरने पर बैठ गईं, ये एक लोकतंत्र के लिए बेहद शर्म की बात है। उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी प्रदेश के लोगों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव कर रही हैं, वो मुहर्रम के जुलूस को होने देती हैं लेकिन दुर्गा पूजा को रोक देती हैं।
योगी ने कहा कि यूपी में जबसे भाजपा की सरतार आई है गुंडे रहम की भीख मांग रहे हैं, अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा आती है तो यहां भी टीएमसी के गुंडे जेल के भीतर मिलेंगे। इससे पहले रविवार को भी योगी आदित्यनाथ को हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं मिली थी। योगी को दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में रैली में जाना था लेकिन प्रशासन की इजाजत ना मिलने के बाद आदित्यनाथ ने मोबाइल से रैली को संबोधित किया था।
बीते कुछ समय से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने दिख रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा नेताओं पर प्रदेश का माहौल खराब करने के आरोप लगा रही हैं तो भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि एक खास प्लान के तहत उनके नेताओं को सूबे में रैलियां और सभाएं करने से रोका जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications