योगगुरु बाबा रामदेव ने फेसबुक पर शेयर की तीन खास तस्वीरें, मिट्टी से फायदों का किया जिक्र
योगगुरु ने मिट्टी लगी हुई इस तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही एक बेहद खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने इस संदेश में मिट्टी की उपयोगिता को बताने की कोशिश की है।
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव का अंदाज बेहद खास होता है। इस बार उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर की हैं। उनकी शेयर की गई इन तस्वीरों की खासियत ये है कि इसमें उनके पूरे शरीर में मिट्टी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास संदेश भी देने की कोशिश की है। आखिर क्या उनके इस संदेश में पढ़िए आगे...

योगगुरु ने बताया मिट्टी से किन-किन बीमारियों में हो सकता है फायदा
योगगुरु बाबा रामदेव ने योग के अलग-अलग आसन करते हुए तीन तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है। इन तस्वीरों में योगगुरु का पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ है। तीनों ही तस्वीर में उनके शरीर पर मिट्टी लगी होने की वजह से एक बारगी कोई विश्वास भी नहीं कर पाएगा कि ये बाबा रामदेव ही हैं। हालांकि गौर से देखने पर पता चलता है ये कि योगगुरु बाबा रामदेव ही हैं।
योगगुरु ने मिट्टी लगी हुई इस तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही एक बेहद खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने इस संदेश में मिट्टी की उपयोगिता को बताने की कोशिश की है। बाबा रामदेव ने तस्वीरों के साथ एक संदेश लिखा है... मोटापा, पेट के रोग, चर्म रोग और दैहिक सौंदर्य के लिए मिट्टी सर्वोत्तम औषधि है। यानी योगगुरु ने बताया है कि अगर आप मोटापे, पेट के रोग और चर्म रोग जैसी बीमारियों से परेशान हैं तो मिट्टी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। योगगुरु इस संदेश के जरिए लोगों को मिट्टी के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications