बीजेपी में शामिल हो सकते हैं ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, हरियाणा चीफ से की मुलाकात
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। चुनावों से ठीक पहले कुश्ती में ओलपिंक विजेता योगेश्वर दत्त बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। हरियाणा के बीजेपी चीफ सुभाष बराला के साथ बुधवार को उन्होंने दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद उनकी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि योगेश्वर दत कई बार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का समर्थन कर चुके हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी ने हरियाणा की 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। बीजेपी हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 29 सितंबर को होने वाली बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हो सकती है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नाड्डा, शिवराज चौहान, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, संगठन मंत्री बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।
हरियाणा में महाराष्ट्र के साथ 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है। बीजेपी ने साल 2014 में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी। योगेश्वर दत्त 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था, केडी जाधव और सुशील कुमार के बाद वे देश के तीसरे पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों में कुश्ती में पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications