योंगेंद्र यादव ने दिया आप के सभी पदों से इस्‍तीफा, अरविंद केजरीवाल ने इस्‍तीफा नामंजूर किया

yogendra yadav
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। योगेंद्र ने कहा है कि यह इस्‍तीफा मैं स्‍वयं दे रहा हूं और इसके लिए किसी ने भी मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला है।

लोक सभा चुनाव 2014 में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी अपने रास्‍ते से थोड़ा भटक जरूर गई है। योंगेंद्र यादव ने कहा है कि हरियाणा से मिली हार और पार्टी की अच्‍छी रणनीति नहीं होने के कारण वह अपने सभी पदों से इस्‍तीफा दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद योगेंद्र यादव ने प्रवक्‍ता के रूप में बागडोर संभाली थी। इस दौरान उनके चेहरे पर स्‍याही पेातने से लेकर तमाचा मारने तक की सभी घटनाएं हुईं।

आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दिया है लेकिन वह कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे। ऐसी खबरें हैं कि हरियाणा में पार्टी की हार की जिम्मेदारी को लेकर यादव और जयहिंद के बीच तनातनी चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे थे और इसी नाराजगी में दोनों ने इस्तीफा दिया। केजरीवाल ने योगेंद्र यादव का इस्तीफा नामंजूर कर दिया।

योगेंद्र यादव और नवीन जयहिंद हरियाणा में पार्टी के उम्मीदवार और सबसे प्रमुख चेहरों में से थे। यादव ने गुड़गांव सीट से चुनाव लड़ा था जबकि नवीन जयहिंद रोहतक से पार्टी उम्मीदवार थे। दोनों ही अपनी-अपनी सीटों पर बुरी तरह से हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+