प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा स्‍वराज इंडिया

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी से निष्‍कासित योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने रविवार को अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी कर नाम स्‍वराज इंडिया रखा गया है।

Yogendra Yadav and Prashant Bhushan announce new political party ‘Swaraj India’

दिल्ली गेट के पास स्थित पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में योगेंद्र यादव ने पार्टी के नाम और अन्य औपचारिकताओं का ऐलान किया। गौरतलब है कि दोनों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे 2 अक्टूबर को ही पार्टी का ऐलान करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस पार्टी के आने से दिल्ली में सत्ताधीन आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती मिलेगी। इसके पीछे का कारण यह है कि पार्टी के गठन वही कार्यकर्ता और नेता हैं जो कभी आप के प्रमुख नेताओं में थे।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा आदि नेताओं ने स्वराज अभियान नाम का संगठन बनाया था जिसके संयोजक आनंद कुमार हैं। इस पार्टी के नाम में स्‍वराज शब्‍द है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+