थोड़ा इंतजार करिये योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण लायेंगे केजरीवाल का स्टिंग ऑपरेशन
नई दिल्ली। नवोदित आम आदमी पार्टी अब खुद ही स्टिंग के जाल में फंसती जा रही है। आम आदमी पार्टी के विरष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण आज अरविंद केजरीवाल का 1 बजे स्टिंग ऑपरेशन करके खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने एक पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल को तानाशाह करार दिया है। योगेंद्र ने पत्र में आरोप लगाया है कि केजरीवाल पार्टी में अपने खिलाफ आवाज नहीं सुन सकते और जानबूझकर पर्दे के पीछ से अपने विरोधियों को किनारे लगाना चाहते हैं।
वहीं पार्टी के नेता संजय सिंह ने दोनों नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि योगेंद्र यादव पार्टी के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। दोनों नेता पार्टी के भीतर कुछ कहते हैं और मीडिया में कुछ और कहते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 1 बजे की प्रेस कांफ्रेंस में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण क्या खुलासा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications