'मेरे जैसा संन्यासी मेहनत कर सकता है, तो जनता क्यों नहीं?', पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर रामदेव ने दी अजीब सलाह
'मेरे जैसा संन्यासी मेहनत कर सकता है, तो जनता क्यों नहीं?', पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर रामदेव ने दी अजीब सलाह
नई दिल्ली, 31 मार्च: पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछे जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने देश के लोगों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी आय बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही है। बुधवार (30 मार्च) योग गुरु रामदेव ने पेट्रोल और डीजल के सवाल पूछे जाने पर गु्स्से में भी जवाब देते दिखें। बाबा रामदेव ने कहा,''मेरे जैसा संन्यासी भी कड़ी मेहनत कर सकता है। आम जनता को इस महंगाई से निपटने के लिए अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।'' बाबा रामदेव ने ये बयान करनाल के एक कार्यक्रम में दिया।
Recommended Video

'मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो देश के बाकी लोग...'
असल में बाबा रामदेव से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था 'कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सत्ता में आई तो ईंधन की कीमतें कम हो जाएंगी।' इस सवाल का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा, "देश को चलाने के लिए उन्हें भी टैक्स लेना पड़ा रहा है, अगर मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो देश के और लोगों को भी और मेहनत करनी चाहिए।''

2014 में पेट्रोल-डीजल को लेकर बाबा रामदेव ने दिया था ये बयान
योग गुरु रामदेव ने 2014 के एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था, ''मेरे पास एक अध्ययन है जो कहता है कि पेट्रोल की मूल कीमत केवल 35 रुपये है, जिस पर 50% कर लगाया जाता है। अगर 50% टैक्स 1% टैक्स हो जाएगा तो ईंधन की कीमत में कमी आना तय है। इतना अर्थशास्त्र तो हमने भी पढ़ रखा है।'' उन्होंने कहा था, प्रमुख अर्थशास्त्री देश की अर्थव्यवस्था को नहीं चलाते हैं। वे वाशिंगटन की आम सहमति,सेंसेक्स और एफडीआई के गुलाम हैं।"

हर दिन बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले कुछ दिनों से हर दिन 80-80 पैसे बढ़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई। 22 मार्च को दर संशोधन में साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की समाप्ति के बाद से नौ दिनों में कीमतों में यह आठवीं वृद्धि है, इस अवधि के दौरान दोनों ईंधनों में संचयी मूल्य वृद्धि 5.60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications