'मैंने ओवैसी कहा, ओबीसी नहीं', विवादित बयान पर बाबा रामदेव का यूटर्न, आप भी सुनिए क्या बोले?
Baba Ramdev OBC Remark: योग गुरु बाबा रामदेव अपनी योग शिक्षा के अलावा अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ओबीसी वर्ग पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन जब उनसे उस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बयान से यूटर्न ले लिया।
दरअसल, एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर बाबा रामदेव की ओबीसी पर टिप्पणी के बाद पतंजलि के बहिष्कार का ट्रेंड शुरू हो गया। बाबा रामदेव का वीडियो शेयर करते हुए यूजर इसे ओबीसी का अपमान बता रहे हैं।

BoycottBabaRamdev एक्स पर ट्रेंड
एक्स पर #बाबा_रामदेव_माफ़ी_मांगो, #Boycott_Patanjali, #ObcBoycottBabaRamdev हैशटैग जमकर ट्रेंड में है। और इस ट्रेंड की वजह है बाबा रामदेव का हालिया बयान। जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि "वह एक ब्राह्मण हैं और OBC वाले अपनी ऐसी-तैसी करवाएं।"
रामदेव बोले- मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं
वायरल हुए बिना तारीख वाले वीडियो में रामदेव कह रहे थे कि वह ब्राह्मण हैं, अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। योग गुरु कह रहे हैं, "मेरा मूल गोत्र ब्रह्मा गोत्र है। मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं। लोग कहते हैं कि बाबाजी ओबीसी हैं। मैं वेदी ब्राह्मण, द्विवेदी ब्राह्मण, त्रिवेदी ब्राह्मण, चतुर्वेदी ब्राह्मण हूं-मैंने चार वेद पढ़े हैं।" टेलीविजन चैनल आस्था की क्लिप वायरल हो रही है। हालांकि वनइंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानिए अब क्या बोले?
वहीं अब बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने ओबीसी पर नहीं बल्कि ओवैसी कहा। उन्होंने अपने बयान को लेकर मीडिया में सफाई पेश की है। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कि क्या कि मैंने 'ओबीसी' पर कोई टिप्पणी नहीं की है, रामदेव ने कहा, ''मैंने 'ओवैसी' कहा, 'ओबीसी' नहीं।''
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर विनय कुमार दोकानिया सहित खुद असदुद्दीन ओवैसी ने बाबा का वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस नेता ने लिखा कि "रामदेव पहले ओबीसी का अपमान करते हैं और फिर चालाकी से ओवैसी पर अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। इस वर्डप्ले में उनकी ओबीसी विरोधी टिप्पणी छुपी नहीं।"












Click it and Unblock the Notifications