जगदीश शेट्टार के भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने पर येदियुरप्पा ने बोल दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?
लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा जगदीश शेट्टार के भाजपा छोड़ने पर जानिए क्या कहा है। इसके साथ ही उन्होंने शेटृटार के भाजपा छोड़ने पर लिंगायत वोट पर असर पड़ेगा या नहीं इसके बारे में बयान दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले टिकट ना मिलने से नाराज होकर पूर्व सीएम जगदीश शेटृटार ने दो दिन पहले भाजपा छोड़ विपक्षी कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेगे। शेट्टार भाजपा के एक दिग्गज नेता था उनका भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाना कर्नाटक के भाजपा नेताओं के साथ भाजपा के समर्थकों को भी खल रहा है।
लिंगायत समुदाय 101 प्रतिशत हमारे साथ
जगदीश शेट्टार जो कि लिंगायत समुदाय के बड़े नेता थे जिसके कारण लिंगायत नेता नाराज हो चुके हैं और वो बगावती तेवर दिखा रहे हैं । शेट्टार के भाजपा छोड़ने के तीन बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रिएक्शन दिया है और उन्होंने दावा लिंगायत समुदाय 101 प्रतिशत हमारे साथ है।
जहां भी कोई गलतफहमी होगी, हम उन्हें मना लेंगे
लिंगायत पहले की तरह क्या अब भी करेंगे भाजपा का समर्थन? इसका जवाब देते हुए येदियुरप्पा ने कहा 101 फीसदी - इसमें कोई संदेह नहीं है और जहां भी कोई गलतफहमी होगी, हम उन्हें मना लेंगे।
येदियुरप्पा ने अपनी शिकारपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है
याद रहे बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय के कर्नाटक में भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं हालांकि येदियुरप्पा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं उन्होंने अपनी जगह शिकारपुरा निर्वाचन सीट से अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र ने चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किया है। येदियुरप्पा 1983 से निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2023 विधानसभा चुनाव उकने बेटे का पहला चुनाव है।
हमने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने का वादा किया था
येदियुरप्पा के जगदीश शेट्टार जो एक समय के वफादार नेता थे उनके बारे में येदियुरप्पा ने कहा शेट्टार ने भाजपा छोड़ कर बड़ी गलती कर दी है। 80 वर्षीय येदियुरप्पा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शिकारीपुरा में एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा हमने उन्हें राज्यसभा की सदस्यता का वादा किया था और हम उन्हें केंद्र में मंत्री बनाएंगे।
उन्होंने पार्टी छोड़कर गलती की
अमित शाह ने खुद शेट्टार से बात की थी। इसके साथ ही येदियुरप्पा ने कहा मुझे लगता है कि उन्होंने पार्टी छोड़कर गलती की है। हमने पूरे दिल से लगभग हर बार उनका समर्थन किया। आगे येदियुरप्पा ने कहा हमने उन्हें अध्यक्ष, मंत्री बनाया, उन्हें लगभग सभी महत्वपूर्ण अवसर दिए। मैंने उन्हें पार्टी ना छोड़ने की भी सलाह दी थी।
जगदीश शेट्टार भी एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं
याद रहे येदियुरप्पा की तरह जगदीश शेट्टार भी एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं। इनके अलावा भापपा छोड़कर कांग्रेस र्ज्वाइन करने वाले लक्ष्मण सावदी भी लिंगायत नेता हैं जिन्होंने भी शेट्टार से पहले टिकट ना मिलने से नाराज होकर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications