भाजपा में नहीं शामिल होंगे येदियुरप्‍पा, बाहर से करेंगे समर्थन

नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम पद की ताजपोशी के बाद भाजपा में शामिल होने के संकेत देने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा को बाहर से समर्थन देंगे। पार्टी में शामिल नहीं होंगे। कुछ समय पहले मोदी की पीएम पद की उम्‍मीदवारी का स्‍वागत करने वाले येदियुरप्‍पा के इस कदम को भाजपा के लिए बेहतर नहीं माना जा रहा है।

येदियुरप्‍पा को खनन घोटाले के कारण कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद से त्‍यागपत्र देना पड़ा था। जिसके बाद उन्‍होने भाजपा से अलग होकर एक नई पार्टी 'कर्नाटक जनता पार्टी' का निर्माण कर लिया था लेकिन विधान सभा चुनावों में पार्टी को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। अब ये देखने वाली बात हो‍गी भाजपा येदियुरप्‍पा को इसके लिए कैसे राजी करती है।

B S Yeddiyurappa

बताया जा रहा है कि येदियुरप्‍पा ने भाजपा में फिर से शामिल न होने का फैसला अपनी पार्टी के नेताओं के कहने पर लिया है, जो कि कई दलों को छोड़कर 'कर्नाटक जनता पार्टी' ज्‍वाइन कर चुके हैं। इनमें से कई भाजपा विरोधी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+