Year Ender 2024: सबसे अधिक चर्चा में रहे रामलला के 2 पुजारी, एक का 3000 विद्वानों के बीच से चयन
Year Ender 2024: रामलला की मूर्ति चयन के साथ कुछ ऐसी प्रतियोगिताएं भी थीं, जो इस साल सबसे अधिक चर्चा में रहीं। ट्रस्ट की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर राम मंदिर के पुजारियों के चयन के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके लिए 3000 आचार्यों ने आवेदन किया था। इसमें मोहित पांडे का चयन किया गया। ऐसे में राम रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।
साल 2024 में कई ऐसी घटनाएं जो इस साल को यादगार बनाती हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान एक उत्सव को रूप में मनाया गया है। इस उस उत्सव को यादगार बनाने श्री राम जन्मभूमि परिसर में लंबे धार्मिक अनुष्ठान के साथ के कई सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर निर्माण से लेकर परिसर के विकास से जुड़े कार्यों को मंदिर ट्रस्ट जांच परख कर रही कर रहा, जिससे कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और मोहित पांडे भी इस साल खूब चर्चा में रहे। आचार्य सत्येंद्र दास 31 वर्षों से रामलला की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने वो दौर भी देखा है, जब रामलला एक टेंट में स्थापित किया गया था। इसके बाद अयोध्या में तनाव के दिनों को भी उन्होंने करीब से देखा है। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट ने उनके पद में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया, वे अब भी रामलला के मुख्य पुजारी के पद पर बने हुए हैं।

रामलला के नए भवन में पूजा पाठ और अनुष्ठानों का भी दायरा बढ़ गया है। ऐसे में ट्रस्ट को अधिक पुजारियां की अवश्यता महसूस हुई, तो प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही 50 नए पुजारियों का चयन किया गया। राम मंदिर में पुजारियों के चयन के लिए बाकायदा मानक निर्धारित हैं, जिसके तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
रामलला मंदिर के पुजारी मोहित पांडे
राम मंदिर के पुजारियों के चयन में 3000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें में 200 पुजारी ही साक्षात्कार तक पहुंचे। अंतिम रूप से सहायक पुजारियों के पद के लिए 50 पंडितों का चयन किया गया। इन्हीं में से एक मोहित पांडे (Mohit Pandey) भी हैं, जो कि सबसे कम उम्र के पुजारी हैं। हालांकि जब सोशल मीडिया में उनका नाम उछला तो ट्रस्ट ने एक बयान जारी किया। जिसमें गया कि सोशल मीडिया पर कोई भी किसी का नाम चलाया जा सकता है।
आचार्य सत्येंद्र दास
रामलला के टेंट वाले मंदिर से लेकर भव्य भवन में पूजा- पाठ का अनुभव रखने वाले मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की उम्र करीब 84 वर्ष हो चुकी है। वे पिछले करीब 32 वर्षों से जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में रामलला का नित्य पूजन अर्चन कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। रामलला की कृपा उनपर बनी रहेगी और उनकी भविष्यवाणी सच निकली, नरेंद्र मोदी को पीएम पद के तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications