Year Ender 2024: PM मोदी की वापसी, लोकसभा चुनाव में बड़े उलटफेर, पढ़िए इस साल देश में कैसा रहा इलेक्शन
Year Ender 2024 Lok Sabha Election: साल 2024 समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ नया साल 2025 का आगाज होने वाला है। इस साल देश में सबसे बड़ा चुनाव लोकसभा का हुआ, जिसमें देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेतृत्व सौंपा है।
हालांकि इस बार पिछली दो बार की तुलना में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं हुआ, लेकिन एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी की है। ऐसे में पढ़िए 2024 के भारतीय आम चुनावों में सबसे बड़े उलटफेर और आश्चर्यजनक नतीजे।

यूपी से बीजेपी को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव में सबड़े बड़ा झटका बीजेपी को उत्तर प्रदेश से लगा। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा 37 सीट जीतीं। वहीं कांग्रेस का भी यूपी में खाता खुला और 6 सीटें जीतने में कामयाब हुई। बीजेपी को मात्र 33 सीटों पर संतोष करना पड़ा। यह वो ही यूपी था, जहां साल 2014 में 71 सीट और 2019 में 62 सीट बीजेपी को मिली थी।
महाराष्ट्र में 14 सीटों का नुकसान
यूपी के बाद बीजेपी को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा। यहां भाजपा गठबंधन महायुति कुछ बड़ा कमाल नहीं कर पाया। बीजेपी को 9 सीटें मिली, जबकि शिंदे शिवसेना को 7 और एनसीपी अजित पवार को एक सीट नसीब हुई। 2019 में भाजपा ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार 9 सीटों पर ही जीती मिली। पार्टी को कुल 14 सीटों का नुकसान हुआ है। जबकि शिवसेना (UBT) और एनसीपी (एसपी) को 5-5 सीटों का फायदा हुआ। वहीं कांग्रेस 13 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
राजस्थान-हरियाणा ने भी किया नाखुश
यूपी के आलावा राजस्थान और हरियाणा के नतीजों ने भी बीजेपी को निराश किया। क्योंकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी को इस बार सिर्फ 14 सीटें ही मिली। ऐसे ही हरियाणा में भी बीजेपी को कुल 10 में से 5 सीटों पर जीत नसीब हुई।
वो चेहरे, जिनके नतीजों ने चौंकाया
इस बार कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि कुछ ऐसे भी रहे, जो अपना अपना चुनाव ही बड़े मार्जिंन के साथ जीतने में कामयाब रहे। पढ़िए उनकी लिस्ट...
कंगना रनौत: एक्ट्रेस और भाजपा नेता कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया है।
यूसुफ पठान: पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के बहरमपुर से टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराया। यूसुफ पठान को 522974 वोट मिले थे।
किशोरी लाल: यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति इरानी को 167196 वोटों से हराया। केएल शर्मा को 539228 वोट मिले थे। याद रहे कि इसी सीट पर 2019 में स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को पछाड़ा था।
अधीर रंजन चौधरी: पश्चिम बंगाल की बहरमपुर सीट से कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। अधीर टीएमसी के यूसुफ पठान से हारे।
स्मृति इरानी: अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने स्मृति इरानी को 167196 वोटों से हराया। स्मृति इरानी को 372032 वोट मिले थे।
दिनेश लाल यादव: भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने हराया। दिनेश लाल को 161035 वोटों से हरा झेलनी पड़ी।
माधवी लता: फायरब्रांड नेता और हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को भी हार का सामना करना पड़ा। ओवैसी ने उनको 338087 वोटों से हराया।
मेनका गांधी: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी और दिग्गज नेता मेनका गांधी को भी हाल मिली। सपा प्रत्याशी रामभुवल निषाद ने उनको 43174 वोटों से हराया।
महबूबा मुफ्ती: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को भी लोकसभा चुनाव में करारी हार मिली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी मियां अलताफ अहमद ने उनको 281794 वोटों से हराया।
कन्हैया कुमार: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को 137066 वोटों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उनको नार्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने हराया।
दिग्विजय सिंह: एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से हार मिली। उनको भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने 145537 वोटों से हराया।
उमर अब्दुल्लाह: बारामूला से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद शेख ने नेशनल कॉन्फ़्रेंस उपाध्यक्ष और मौजूदा सीएम उमर अब्दुल्लाह को 204142 वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications