Year Ender 2023: चांद पर पहुंचा भारत, Aditya L-1 और 46 विदेशी उपग्रह लॉन्च, दुनिया में ISRO की चर्चा
Year Ender 2023: अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में साल 2023 भारत के लिए बेहद सफल वर्ष रहा। इस वर्ष भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि चांद पर कदम रखना रहा। इसके अलावा इसरो (ISRO) ने आदित्य एल-1 (Aditya L-1) समेत भारत और और कई विदेशी सैटेलाइट्स समेत सैकड़ों उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए। इनमें से भारत के साल सात बड़े लॉन्च थे, जिनमें अलग-अलग तरह के रॉकेट्स का इस्तेमाल किया गया।

वर्ष 2023 अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ। भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला देश बन चुका है। चंद्रयान के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग बाद इसरो ने आदित्य एल-1 की भी सफल लॉन्चिंग पूरी की।
भारत के 7 बड़े लॉन्च
10 फरवरी- EOS-07/SSLV-D2 रॉकेट- अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट
26 मार्च- OneWeb/LVM3-M3 रॉकेट - प्राइवेट सैटेलाइट
22 अप्रैल- TeLEOS-2/PSLV-C55 रॉकेट- प्राइवेट सैटेलाइट
29 मई- NVS-01/GSLV-F12 रॉकेट- नेविगेशन सैटेलाइट
14 जुलाई- Chandrayaan-3/LVM3 M4 रॉकेट- प्लैनेटरी ऑब्जरवेशन
30 जुलाई- DA-SAR/PSLV C-56 रॉकेट - प्राइवेट सैटेलाइट
02 सितंबर- Adtiya-L1/PSLV C-57 रॉकेट- प्लैनटरी ऑब्जरवेशन
LVM की दो सफल लॉन्चिंग
इस वर्ष इसरो ने पहली बार शक्तिशाल रॉकेट एलवीएम की सफल लॉन्चिंग की। इस साल एक नहीं दो बार एलवीएम के जरिए उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। LVM3 M3 ने नासा ने OneWeb के 36 सैटेलाइट लॉन्च किए। जबकि LVM3 M4 से Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग की गई।
46 विदेशी सैटेलाइट, POEMS और री-एंट्री मिशन
इस साल इसरो ने 10 फरवरी को EOS-07 के साथ अमेरिका का Janus-1, 26 मार्च 2023 को LVM3 M3 रॉकेट से OneWeb के 36 सैटेलाइट्स लॉन्च किए। 22 अप्रैल को PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट्स TeLEOS-2 और LUMISAT-4 छोड़े गए। वहीं 30 जुलाई में PSLV-C56 रॉकेट से ही इसरो ने सिंगापुर के 7 सैटेलाइट लॉन्च किए गए। वहीं 2 अप्रैल 2023 को RLV LEX की सफल लॉन्चिंग और री-एंट्री मिशन पूरा किया। 22 अप्रैल को PSLV C55 रॉकेट से ही POEM-2 मिशन को पूरा किया और 18 अक्टूबर को टेस्ट व्हीकल- डिमॉन्स्ट्रेशन 1 (TV-D1) की सफल लॉन्चिंग की गई।












Click it and Unblock the Notifications