Year Ender 2023: मणिपुर हिंसा से लेकर ओडिशा हादसे तक... इस साल की बड़ी घटनाएं, जिन्होंने उड़ाए लोगों के होश
Year Ender 2023: साल 2023 में कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएंगी। इनमें ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे से लेकर मध्यप्रदेश ट्रेन हादसे और इजराइल हमास युद्ध तक शामिल हैं। आइये 2023 की कुछ ऐसी घटनाओं पर नजर डालते हैं, जिन्होंने लोगों को हिलाकर रख दिया था।
वैसे तो साल 2023 में कई घटनाएं घटीं, लेकिन कुछ ऐसे वाकये हुए, जो किसी की भी सोच से परे थे। आज हम ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने रातोंरात लोगों के होश उड़ाकर रख दिए।

मणिपुर हिंसा
नॉर्थ ईस्ट के इस राज्य से जब दो महिलाओं का नग्न अवस्था में वीडियो वायरल हुआ, तो इसका गवाह पूरा देश बना। यहीं से राज्य में हो रही हिंसा का लोगों को पता चला। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच की झड़प के चलते कई लोगों को अपनी जान की बलि देनी पड़ी। इस हिंसा के चलते कईयों ने अपनी जान गंवाई तो कई लोगों को अपनी जगह छोड़-छोड़कर विस्थापित भी होना पड़ा। लंबे समय तक इस मुद्दे पर राजनीति भी चली लेकिन दोनों समुदायों को कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका।
ओडिशा हादसे ने दहलाया दिल
सबसे पहले बात करते हैं ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे की। ये दुर्घटना 2 जून, 2023 को हुई, जब ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास दो ट्रेनें टकरा गईं। इस टक्कर में कम से कम 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,200 से अधिक लोग घायल हो गए।
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा
30 अक्टूबर, 2023 को आंध्र प्रदेश में एक पैसेंजर ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना विजयनगरम शहर के पास हुई। इस हादसे के बाद तुरंत रूट की 33 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इजराइल-हमास युद्ध
8 अक्टूबर को उस वक्त इजराइल बुरी तरह से दहल उठा, जब अचानक हमास ने 5000 से भी ज्यादा मिसाइल दागीं। इस हमले में इजराइल के कई लोगों की मौत हो गई। हमास के कई लोग इजराइल की सीमा में घुस आए, जिसके बाद कई लोगोंं को बंदी भी बना दिया गया। लोगों पर अंधाधुंध गोलियां भी बरसाईं। इस जंग ने दोनों देशों समेत पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। तब से अब तक ये जंग जारी है और इजराइल भी समय-समय पर हमास पर हवाई फायरिंग करता है, जिसमें न जाने अब तक कितने ही मासूम फिलीस्तीनी अपनी जान गंवा चुके हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications