Year Ender 2022: साल की 5 सबसे बड़ी बीमारी जिसने तबाह कर दी लोगों की जिंदगी, इसके कहर से हुई सबसे अधिक मौत
कोविड-19 ने इस साल भी जमकर कहर बरपाया। कई लोगों को मौत की नींद सुला दी। इसके कहर से अभी भी लोग डर रहे हैं। हालांकि वैक्सीन आने के बाद इसका प्रभाव बिल्कुल कम हो गया है। लेकिन इसके कहर से कई लोगों की जान चली गई।
Year Ender 2022: साल 2022 अच्छी बुरी यादों के साथ बीत रहा है। कुछ ही दिनों बाद नये साल का आगमन हो जाएगा। सभी लोग नये साल 2023 का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, साल की शुरुआत कोरोना के कहर से शुरू हुई थी। इसके साथ ही कई बीमारियों ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। इस साल 5 ऐसी बीमारियां हैं, जिसने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। आज इन बीमारियों के बारे में बता रहे हैं कि वो कौनसी बीमारियां हैं जिसने सबसे अधिक लोगों को परेशान किया। हालांकि इस साल तो कई छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आईं। आर्थिक जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक लोगों को काफी प्रभावित किया। इस बीच कई पुरुष और महिलाएं को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, लेकिन आज साल की 5 सबसे बड़ी बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने लोगों को काफी परेशान किया।

1. कोरोना
कोविड-19 ने इस साल भी जमकर कहर बरपाया। कई लोगों को मौत की नींद सुला दी। इसके कहर से अभी भी लोग डर रहे हैं। हालांकि वैक्सीन आने के बाद इसका प्रभाव बिल्कुल कम हो गया है। लेकिन इसके कहर से कई लोगों की जान चली गई। कोरोना ने तो कई लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद कर दी। लोगों को घरों में कैद करा दिया। कइयों को नौकरी से भी हाथ धोनी पड़ी।

2. मंकीपॉक्स
कोरोना के बाद मंकीपॉक्स का खतरा बहुत बढ़ गया था। मंकीपॉक्स ने कई लोगों को बेहद परेशान किया। इससे कई लोगों की जान चली गई थी। यह एक संक्रमण रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। बता दें कि यह वायरस स्मॉल पॉक्स वायरस के परिवार का एक सदस्य है। 2022 में इस बीमारी का कहर काफी देखने को मिला। दुनियाभर में इस बीमारी से हजारों लोगों की मौत हो गई।

2. जापानी इन्सेफेलाइटिस
इस साल जापानी इन्सेफेलाइटिस ने भी खूब कहर बरपाया। इस दिमागी बुखार ने बच्चों को खूब परेशान किया। कई बच्चों को इससे मौत भी हो गई। जापानी इन्सेफेलाइटिस एक दिमागी बुखार है, जो सीधा बच्चों के दिमाग पर असर करता है। इससे कई बच्चों की मौत हो गई। साल 2017 में गोरखपुर में काफी बच्चों की इस बीमारी से मौत हो गई थी।

4. टोमेटो फ्लू
इस साल टोमेटो फ्लू ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इस बीमारी के चलते लोगों को बेहद मुश्किलें उठानी पड़ीं। यह वायरस बच्चों पर सबसे अधिक अटैक करता है। कई बच्चों की इससे मौत हो गई। इसे टोमेटो फीवर भी कहा जाता है। केरल में 5 साल के कम उम्र के बच्चों में पाया गया था। यह एक दुर्लभ प्रकार का संक्रमण है, जो जानलेवा हो सकता है।

5. डिजीज X
डिजीजी एक्स ने भी इस साल खूब कहर बरपाया। इस वायरस ने लोगों को खूब परेशान किया। इस वायरस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी डरा दिया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार डिजीज X वायरस भविष्य में कोरोना जैसी महामारी पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस वजह से इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें पूरी स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications