शिवसेना सांसद संजय राउत पर दर्ज हुई FIR, 'सामना' में पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक लेख का मामला
यवतमाल पुलिस ने 'सामना' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के आरोप में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह और अन्य अपराधों के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 505B और 124A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बताते चलें कि इससे पहले पीएम के खिलाफ आपत्तिजनकर लेख को लेकर अपने खिलाफ दर्ज मामले पर संजय राउत ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम पीएम नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं...अमित शाह ने कुछ दिन पहले पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी की थी, क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा?

राउत ने आगे कहा था कि हमारे देश में लोकतंत्र है और कई नेता बयान देते हैं। अगर लोग ऐसा करेंगे तो' इसके खिलाफ मामले दर्ज करें, फिर उन्हें ये कहने का अधिकार नहीं है कि उन्होंने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी'












Click it and Unblock the Notifications