'20 साल बड़े आतंकी यासीन को दिया था दिल अब बनी PAK सरकार में मंत्री', कौन है Mushaal Hussein?
Yasin Malik's wife Mushaal Hussein: पड़ोसी देश पाकिस्तान ने फिर कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से उस पर आतंकवाद और आंतकवादियों के साथियों को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। दरअसल यहां के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने गुरुवार को कैबिनेट का ऐलान किया। जिसमें कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पाकिस्तानी मूल की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को स्पेशल एडवाइजर टु प्राइम मिनिस्टर (SAPM) बनाया गया है।

आपको बता दें कि यासीन मलिक वो इंसान है, जिसने अपनी नापाक हरकतों से धरती की जन्नत को आंतकवादियों का घर बनाने की कोशिश की थी, फिलहाल वो टेरर फंडिंग के मामले में NIA कोर्ट में दोषी साबित होने के बाद से जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
पाकिस्तान के चहते दामादों में से एक रहा है यासीन मलिक
यासीन मलिक पर शुरू से ही सरहद पार के आंतकवादियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगता आया है, उसने पाकिस्तानी चित्रकार मुशाल से लंबे प्रेम प्रसंग के बाद 22 फरवरी 2009 में शादी की थी। दोनों का अफेयर चार साल चला था, दोनों को शादी से एक बेटी रजिया है।
'मुशाल उम्र में यासीन से 20 साल छोटी है'
मालूम हो कि मुशाल उम्र में यासीन से 20 साल छोटी है और पाकिस्तान के एक बेहद ही संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनकी मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग महिला विंग की महासचिव थी और नवाज शरीफ के काफी करीबी रही हैं।मुशाल के पिता एक अर्थशास्त्री हैं।
'कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा कहती है मुशाल'
1986 को कराची में जन्मी मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक किया है, वो पाकिस्तान के चर्चित शहरों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे वीडियो वायरल हैं, जिसमें वो कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते नजर आती हैं, इनका मानना है कि कश्मीर कभी भी भारत का था ही नहीं और एक ना एक दिन ये पाकिस्तान का होकर रहेगा। अपने लच्छेदार भाषणों की वजह से लोकप्रिय मुशाल पाकिस्तान में राष्ट्रीय महिला अधिकार पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी हैं।
यासीन की विवादित स्पीच पर दिल हारी थी मुशाल
यासीन से उनकी मोहब्बत भी कश्मीर के ही कारण है। दरअसल साल 2005 में कश्मीर के अलगाववादी मूवमेंट में यासीन मलिक ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए एक लंबी स्पीच दी थी, जिसमें उसने खुले मंच से कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए पाकिस्तान का सपोर्ट मांगा था।
उत्तेजक तस्वीरें बनाने वाली चित्रकार कही जाती हैं मुशाल
उस सभा में मुशाल भी शामिल थी और वो यासीन के उस भाषण से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई थीं और यहीं से दोनों में जान-पहचान हुई जो कि जल्द ही मोहब्बत में बदल गई और दोनों ने फिर निकाह का फैसला कर लिया था। हालांकि मुशाल की इमेज पाकिस्तान में उत्तेजक तस्वीरें बनाने वाली चित्रकार के रूप में हैं, जो बेहतरीन वक्ता और खूबसूरत शायरा भी कही जाती हैं और उन्होंने हमेशा कहा कि उनका यासीन मलिक के नापाक कामों से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications