13/7 मुंबई धमाकों को लेकर आंतकी भटकल को कोई पछतावा नहीं

भटकल ने एटीएस को बताया कि उसे इस बात का कोई दुख नहीं है की उसने यह धमाके किए। उसने कहा, इस बात को लेकर मुझे अपने आप पर गर्व है। मुंबई पुलिस को दिए बयान मे भटकल ने कहा कि मैंने जो कुछ किया उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है।
उसने कहा कि मैं खुश हूं की मैंने ये धमाके किए। हमलों के आरोप में गिरफ्तार भटकल को पर मकोका कानून का आरोप लगाया गया है। इस कानून के तहत पुलिस उपायुक्त को अधिकार होता है कि वह आरोपी के बयान रिकॉर्ड करे। भटकल ने पुलिस को यह भी बताया कि जो बम धमाके उसने किए, वे उन्हें अपराध नहीं मानता है।
उसके सहयोगी असादुल्ला अखतर ने बताया कि वह भी धमाकों को गलत नहीं मानता। एनआईए ने भटकल और अखतर को भारत-नेपाल सीमा से 28 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया था। भटकल पर 35 लाख रूपए का इनाम था और 40 से ज्यादा आतंकी मामलों में वह वांछित था।












Click it and Unblock the Notifications