यशवंत सिन्हा का तंज- भारत के सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गैंग में सिर्फ दो लोग, दोनों BJP में
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रहे यशवंत सिन्हा ने गृहमंत्री अमित शाह पर उनके टुकड़े-टुकड़े वाले बयान को लेकर जबरदस्त हमला बोला है। पार्टी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलते हुए सिन्हा ने कहा कि, भारत में सबसे खतरनाक टुकड़े- टुकड़े गिरोह में केवल दो लोग हैं औऱ ये दोनों ही बीजेपी में हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा।
Recommended Video

अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में देश के वित्त और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल चुके यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, 'भारत में सबसे खतरनाक टुकड़े- टुकड़े गिरोह में केवल दो लोग हैं, दुर्योधन और दुशासन, ये दोनों बीजेपी में हैं। उनसे सावधान रहें। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में पार्टी के किसी नेता का नाम नहीं लिया है। बता दें कि, पूर्व मंत्री लगातार मौजूदा सरकार की नीतियों को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते रहते हैं।
बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा था। उन्होंने गुरुवार को एक समारोह में कहा,'कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार है, इसको दंड देने का समय आ गया है. दिल्ली की जनता को इन्हें दंड देना चाहिए।
वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रह चुके हैं बीजेपी से इस्तीफा देने का बाद अब पीएम मोदी के कट्टर आलोचक बन गए हैं। वह लोकसभा चुनाव से पहले ही सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं और कोलकाता में ममता बनर्जी की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली में उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications