'आपकी मूर्खता की एक्सपायरी डेट कब आएगी...', PM मोदी और मीडिया को लेकर यशवंत सिन्हा के ट्वीट पर भड़के यूजर्स
Yashwant Sinha On Indian media: भारतीय नौकरशाह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा भारतीय मीडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए अपने सोशल मीडिया (ट्वीट) को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। एक दौर में बीजेपी के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा ने अपने हालिया एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा है कि, 'जब मोदी भारत मंडपम में मीडिया सेंटर गए तो 'भारत माता की जय' के नारे लगाने के लिए भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए।'
यशवंत सिन्हा अपने इस पोस्ट के बाद ट्रेंड में आ गए हैं। यशवंत सिन्हा के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। सैकड़ों मीडिया यूजर्स ने यशवंत सिन्हा के इस बयान की आलोचना की है।

हिंदी फिल्मों के अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता परेश रावल ने भी यशवंत सिन्हा के इस ट्वीट पर तंज कसा है। परेश रावल ने उनके पोस्ट को शेयर कर पूछा है, ''सर, 'आपकी मूर्खता की एक्सपायरी डेट कब आएगी...।'' परेश रावल के इस पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ''ऐसा लगता है कि ये इनका लाइफ टाइम अचीवमेंट है।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इनका तो एक्सपायरी डेट खत्म हो चुका है, इसलिए कोई कटऑफ डेट भी नहीं है।'
वहीं दिल्ली भाजपा नेता शहजाद जय हिंद ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ''INDIA गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, यशवंत सिन्हा, जिनके संबंध टीएमसी से थे, भारत माता की जय का विरोध करते हैं... कुछ लोगों के मुताबिक इन्हें विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी देखा जा रहा है।''
एक यूजर ने लिखा, 'इनके हिसाब से उन्हें (मीडिया) चिल्लाना चाहिए था 'यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति बनाओ'।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वहां सिर्फ मीडिया वाले नहीं, छात्र, कुकिंग स्टाफ, कर्मचारी भी मौजूद थे। मुझे लगता है कि आपको बेहतर सोर्स की जरूरत है। हालांकि एक भारतीय होने के नाते भारत माता की जय बोलने में शर्म नहीं आती।''
यशवंत सिन्हा इससे पहले भी अपने किए ट्वीट को लेकर चर्चाओं में थे। यशवंत सिन्हा ने पोस्ट में लिखा था, ''अब मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन गया है। दिक्कत ये है कि हम बिना चेले के विश्व गुरु हैं।''












Click it and Unblock the Notifications