यशवंत सिन्हा का हमला, 'मोदी के पास कोई टीम नहीं, बस दो लोगों की सरकार है'

अहमदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि, ने मंगलवार को कहा कि वाजपेयी के जमाने से उलट नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है। अनशन कर रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से मुलाकात करने पहुंचे यशवंत सिन्हा ने मीडिया बात करते हुए यह आरोप लगाए। बता दें कि, यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे।

इस सरकार में अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग ही हैं

इस सरकार में अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग ही हैं

मीडिया ने यशवंत सिन्हा से जब मोदी सरकार और वाजपेयी सरकार में अंतर को लेकर सवाल किया तो उसके जवाब में यशवंत सिन्हा ने कहा कि, सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है। अमित शाह और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि, इस सरकार में अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग ही हैं।

मोदी का गुजरात मॉडल असफल हो चुका है

मोदी का गुजरात मॉडल असफल हो चुका है

हाल ही में भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले 79 वर्षीय नेता विभन्न मुद्दों पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते रहे हैं। देश में लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों पर सिन्हा ने आरोप लगाया कि केन्द्र को जनता की परवाह नहीं है। सिन्हा के साथ हार्दिक पटेल से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा से पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि, क्या मोदी का विकास मॉडल 2019 में जनता को लुभाने में असफल रहेगा? तो इसके जवाब में सिन्हा ने कहा कि, वह मॉडल असफल हो चुका है।

 12 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हार्दिक

12 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हार्दिक

मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'आज राजनेता और भाई यशवंत सिन्हा के साथ युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से अहमदाबाद में मुलाकात की। वो किसानों की कर्ज माफी और पाटीदार समाज के लिए आरक्षण की मांग पर पिछले 12 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+