यशवंत सिन्हा हो सकते हैं विपक्ष के साझा राष्ट्रपति उम्मीदवार, खुद ट्वीट कर दिया संकेत

नई दिल्ली, 21 जून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष लगातार अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रहा है। आज एनसीपी मुखिया शरद पवार ने भी विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है, जिसमे आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि आज विपक्ष अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है। विपक्ष पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग नामों पर चर्चा कर रहा है। पहले फारुक अब्दुल्ला का नाम सामने आ रहा था लेकिन फारुक अब्दुल्ला ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। फारुक अब्दुल्ला के अलावा शरद पवार और गोपालकृष्ण गांधी के नाम पर भी विपक्ष में चर्चा हो चुकी है। लेकिन अब एक नया चेहरा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो विपक्ष यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का साझा उम्मीदवार बना सकता है।

yashwant

खुद यशवंत सिन्हा ने खुद एक ट्वीट करके इस ओर इशारा किया है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा, मैं ममता बनर्जी जी का आभारी हूं उन्होंने मुझे तृणमूल कांग्रेस में सम्मान और प्रतिष्ठा दी। अब समय आ गया है कि मैं एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए पार्टी से अलग हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करूं। मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि ममता बनर्जी मेरे इस कदम को स्वीकार करेंगी।

Recommended Video

    President Election 2022: Yashwant Sinha होंगे उम्मीदवार, जानें इनके बारे में | वनइंडिया हिंदी ।*news

    रिपोर्ट की मानें तो पूर्व केंद्र मंत्री और टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा को विपक्ष राष्ट्रपति पद का साझा उम्मीदवार बना सकता है। न्यूज 18 की खबर के अनुसार खुद टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले ही साल यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हुए हैं। टीएमसी नेता ने कहा कि यशवंत सिन्हा के नाम को कुछ विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाया, जिसे 3-4 दलों ने अपना समर्थन भी दिया। प्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यशवंत सिन्हा के नाम को लेकर फोन भी किया गया है और ममता बनर्जी भी यशवंत सिन्हा के नाम का समर्थन कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+