'रसोड़े में कौन था' के बाद अब यशराज ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बनाया गाना, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

मुंबई, 28 जुलाई। लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगे कपड़ों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने अतरंगे कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि बिना कपड़ों की फोटो की वजह से चर्चा में हैं। जिस तरह से रणवीर सिंह ने बिना कपड़ों के नग्न होकर फोटो शूट कराया है उसको लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। कई लोग उनके इस फोटो शूट पर सवाल खड़ा करते हुए इसे नग्नता को बढ़ावा देने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं तो कुछ लोग उनके इस फोटो शूट को बोल्ड बता रहे हैँ। इस बीच म्युजिक कंपोजर यशराज जिन्होंंने वायरल गाना रसोड़े मे कौन था कंपोज किया था, उन्होंने रणवीर को लेकर एक नया वीडियो बनाया है जो काफी वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे ट्रोल

लोग कर रहे ट्रोल

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फोटो शूट पर अलग-अलग तरह के मीम्स बन रहे हैं, लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं, उनपर रील्स बना रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच म्युजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते का म्यूजिक वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल रणवीर सिंह को लेकर अलग-अलग न्यूज चैनल्स पर बहस देखने को मिली है, इसमे से एक हिस्से को लेकर यशराज ने यह जबरदस्त वीडियो सॉन्ग तैयार किया है।

फोटो शूट के चलते विवादों में रणवीर

फोटो शूट के चलते विवादों में रणवीर

यशराज के म्युजिक वीडियो में रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर हुई बहस के हिस्से को काफी दिलचस्प तरह से कंपाइल किया गया है। उन्होंने इन वीडियो क्लिप को एक संगीत के रूप में तैयार किया है। उनके इस वीडियो में इस बात को दर्शाया गया है कि कैसे ये न्यूज चैनल अन्य अहम मुद्दों को छोड़ रणवीर सिंह के फोटो शूट पर चर्चा कर रहे हैं। यशराज ने अपने इस म्युजिक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हम उनके बम को देख सकते हैं

हम उनके बम को देख सकते हैं

वीडियो की शुरुआत टीवी चैनल की डिबेट के एक हिस्से से होती है, जिसमे एक महिला कहती है हम उनके बम को देख सकते हैं। इस वीडियो में उस हिस्से को बार-बार कलात्मक अंदाज में दिखाया गया है कि महिला कहती है, we can see his bums। गाने में यशराज गाते हुए कहते हैं कि क्या हमे हर चीज में बम देखने की जरूरत है। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रहा गाना

लोगों को पसंद आ रहा गाना

गायक हर्शदीप कौर, सलीम मर्चेंट ने इस वीडियो की तारीफ की है। सलीम मर्चेंट ने लिखा, बहुत जबरदस्त यशराज। मलिका दुआ ने लिखा, आइकन। जबकि मुक्ति मोहन ने लिखा, डांस करने के लिए पैर थिरक रहे हैं। अपराशक्ति खुराना ने लिखा, हाहाहा। वहीं वीजे निखिल चिनप्पा ने लिखा, यह तो बहुत ही जबरदस्त है। शुक्रिया यश एक फैन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, रणवीर सिंह को जरूर यह पसंद आएगा। एक दूसरे फैन ने लिखा यह तो राष्ट्रीय मुद्दा है, यह ट्रेंड हो रहा है। कई लोगों ने इसे बम सॉन्ग करार दिया है।

दर्ज हो चुकी है रणवीर के खिलाफ एफआईआर

दर्ज हो चुकी है रणवीर के खिलाफ एफआईआर

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में टीवी न्यूज चैनल्स पर रणवीर सिंह के फोटो शूट को लेकर काफी डिबेट हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनके फोटो शूट की काफी चर्चा हो रही है। रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर एक एनजीओ ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है, उन्होने अपनी तस्वीरों से अमर्यादित कृत्य को आगे बढ़ाया है। हालांकि इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन स्वार भास्कर, परिणीति चोपड़ा ने उनके समर्थन में बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+