मांग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र,शादी के बाद की यामी गौतम ने शेयर की तस्वीर, बनारसी साड़ी में लग रही हैं कमाल
मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद की यामी गौतम ने शेयर की तस्वीर, लाल बनारसी साड़ी में लग रही हैं कमाल
मुंबई, 07 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर/ डायरेक्टर आदित्य धर ने अचनाक 04 जून को शादी कर फैन्स को हैरान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यामी गौतम और आदित्य धर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यामी गौतन ने अब शादी के बाद की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यामी गौतम और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट फंक्शन में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यामी की शादी की तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि शादी बहुत ही सिंपल और प्राइवेट तरीके से की गई है। यामी शादी के बाद से मेहंदी-हल्दी की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद यामी की तस्वीर आई सामने
सोमवार (07 जून) को यामी गौतम ने शादी के बाद की अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। यामी लाल रंग की बनारसी साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। नई नवेली दुल्हन की तरह यामी ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हैवी जूलरी पहनी है। यामी ने लाला साड़ी के साथ गोल्डन जूलरी कैरी किया है।
फोटो को शेयर कर यामी ने लिखा है ,''रिंद पोश माल गिंदने द्राये लो लो...आओ स्प्रिंग सीजन का वेलकम करें।'' 'रिंद पोश माल गिंदने द्राये लो लो' एक कश्मीर गीत है।

यामी गौतम की तस्वीरों पर सेलेब्स ने किया रिएक्ट
यामी गौतम की तस्वीरों पर उनके बॉलीवुड सेलेब्स दोस्तों ने रिएक्ट किया है। ताहिरा कश्यप और विक्रांत मैसी ने कमेंट में दिल का इमोजी दिया है। यामी गौतम की बहन सुरीली ने लिखा, "मैंने अभी तक इस गाने पर डांस परफॉर्मेंस नहीं दी है।"
सिर्फ एक घंटे में यामी की इस तस्वीर पर 3.83 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। यामी की शादी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हरे रंग की साड़ी में भी नजर आईं यामी
शादी के बाद की यामी गौतम की एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह हरे रंग की बनारसी साड़ी में दिखाई दे रही हैं। नई नवेली दुल्हन की तरह यामी ने हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना है। हालांकि इस तस्वीर को यामी ने शेयर नहीं की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रही है। यामी की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications