X Down Reason: X Twitter बुरी तरह डाउन! 40,000 से ज्यादा यूजर्स परेशान, भारत-US-UK में आउटेज की वजह क्या?
X Twitter Down Reason News Hindi: 16 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पूरी दुनिया में ठप पड़ गया। DownDetector पर 40,000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई।
फीड नहीं लोड हो रही, ऐप एरर दे रहा, वेबसाइट खुल ही नहीं रही। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में यूजर्स इन्हीं समस्याओं की दिक्कत झेल रहे हैं कि X काम क्यों नहीं कर रहा?

अभी क्या स्थिति है?
- शुरुआत: भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे से समस्या शुरू हुई (US समय 8 AM ET)।
- पीक: 8:30 AM ET तक 42,000+ रिपोर्ट्स।
- समस्या: 50%+ यूजर्स को मोबाइल ऐप में दिक्कत, फीड रिफ्रेश नहीं हो रही, मीडिया नहीं दिख रहा, लॉगिन इश्यू।
- X की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया।
X (Twitter) Down Reason: कारण क्या है?
अभी तक पक्का कारण पता नहीं चला। लेकिन कई रिपोर्ट्स में Cloudflare (वेब सुरक्षा और CDN सर्विस) की आज सुबह की टेक्निकल समस्या का जिक्र है। Cloudflare कई बड़ी साइट्स को पावर देता है, इसलिए इसका असर X पर भी पड़ सकता है। X ने अभी तक कोई कमेंट नहीं किया।
2026 में ये कितनी बार हुआ?
ये साल का दूसरा बड़ा आउटेज है (जनवरी 2026 में भी 74,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स आई थीं)। नवंबर 2025 में तो सबसे भयंकर आउटेज आया था - Cloudflare की समस्या से कई घंटे X पूरी तरह बंद रहा था।
एलन मस्क का पुराना वादा
जनवरी आउटेज के बाद मस्क ने खुद X पर लिखा था कि हम नया X एल्गोरिदम (ऑर्गेनिक + ऐड पोस्ट्स वाला पूरा कोड) 7 दिनों में ओपन सोर्स कर देंगे। ये प्रक्रिया हर 4 हफ्ते में दोहराई जाएगी। लेकिन आज के आउटेज पर अभी कोई नया बयान नहीं आया।
X की भारी भरकम संख्या
- मंथली यूजर्स: 65 करोड़
- डेली एक्टिव यूजर्स: 13 करोड़ से ज्यादा
इतने बड़े प्लेटफॉर्म का एक पल के लिए भी डाउन होना लाखों यूजर्स के लिए परेशानी बन जाता है - न्यूज, बिजनेस, मीम्स, सब ठप!
क्या करें अगर X डाउन है?
- DownDetector.com चेक करें - लाइव स्टेटस दिखाता है
- VPN ट्राई करें (कुछ यूजर्स को काम कर रहा है)
- थोड़ी देर इंतजार करें - ज्यादातर आउटेज 1-3 घंटे में ठीक हो जाते हैं
- अल्टरनेटिव: Bluesky, Threads या Instagram Reels यूज करें
अपडेट: स्थिति अभी भी डेवलपिंग है। जैसे ही X या मस्क कोई स्टेटमेंट देते हैं, हम अपडेट कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications