WWE: महिलाओं से पिटा ये भारतीय रेसलर, माफी मांगते हुए VIDEO हो रहा वायरल

नई दिल्ली। WWE का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय रेसलर मार खाते हुए देखे जा रहे हैं। साथ ही वे महिला रेसलर से माफी मांग रहे हैं। सुनील सिंह वो रेसलर हैं जो जिंदल महल के साथ उनका साथ देने जाया करते थे। इन्हें जिंदल ब्रदर्स भी कहा जाता है और इनको डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में अबतक हार ही मिली है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में वे आज भी एक अदद जीत को तरस रहे हैं।

www mixed match challenge: Sunil Singh suffers a Bayley-to-Belly

दरअसल, हुआ यूं कि WWE Mixed Match Challenge के दौरान सुनील सिंह अपनी साथ एलिसिया फॉक्स के साथ मैच खेलने पहुंचे थे। वे स्टार रेसलर बैले और फिन बेलोर के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस दौरान जब वे अपनी साथी रेसलर की मदद कर रहे थे तभी उन्होंने दूसरी महिला रेसलर को लात मार दी। इसके बाद उनकी साथी रेसलर ही गुस्सा करने लगी।

इसके बाद जैसे ही सुनील सिंह रिंग में पहुंचे तो बैले ने उन्हें मारकर बाहर कर दिया, बैले ने साथी रेसलर को भी बाहर फेंक दिया। इसके बाद बेलोर ने हवा में लहराते हुए दोनों को लात मारी। जबकि इस दौरान सुनील सिंह उनसे माफी मांगते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील सिंह WWE चैंपियनशिप में किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+