WTC Final पर खतरा! धमकी के कारण ICC को बनानी पड़ीं दो पिचें, क्रिकेट में 'तेल' कहां से आया?

WTC Final पर तेल से जुड़े विरोध की धमकी के कारण खतरा मंडराने की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, धमकी के कारण ICC को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ओवल में दो पिचें बनाने पर मजबूर होना पड़ा है।

WTC Final

मौसम के विलेन न बनने पर WTC Final आज शाम तीन बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए दो पिचें तैयार की हैं।

ICC ने ओवल में दो पिचें अपनी सुविधा, WTC के स्टैंडर्ड या किसी नए क्रिकेटिंग रुल के तहत नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों की धमकी के कारण बनाई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑयल इंडस्ट्री से जुड़े प्रोटेस्ट करने वाले लोगों ने मैच के दौरान पिच और मैदान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

बहुप्रतीक्षित WTC Final से चंद घंटे पहले समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, खतरे को ध्यान में रखते हुए केनिंग्टन ओवल क्रिकेट मैदान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ICC स्रोत के अनुसार वैकल्पिक पिच बनाने के लिए ICC ने प्लेइंग कंडीशन नियम के अपने खंड 6.4 में भी बदलाव किए हैं।

ICC के अनुसार खेल शुरू होने के बाद यदि पिच में बाधा आती है तो वे पिच का आकलन करेंगे और देखेंगे कि यह खेलने के लिए अच्छी स्थिति में है या नहीं। प्लेइंग कंडीशन ठीक होने पर उसी पिच पर खेल जारी रहेगा। पिच खराब होने की सूरत में दूसरी पिच का आकलन कर निर्णय लिया जाएगा कि क्या इंडिया ऑस्ट्रेलिया दूसरी पिच पर खेल सकते हैं या नहीं।

दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और पैट कमिंस को विश्वास में लिया गया है। पिच खराब होने के बाद यदि दोनों खेलने के लिए सहमत होते हैं तो WTC Final जारी रहेगा। ऐसा नहीं होने पर मैच रद्द किया जा सकता है। WTC 2023 फाइनल के दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों के आधार पर कुछ वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सबसे पहले, अगर ऑन-फील्ड अंपायर यह निर्धारित करते हैं कि डिस्टर्ब की गई पिच पर खेलना जारी रखना असुरक्षित या अनुचित है, तो वे खेल को रोक देंगे। इसके बाद रूल 6.4.1 के तहत तुरंत आईसीसी मैच रेफरी को सूचित किया जाएगा।

6.4.4 के तहत, यदि खेल को फिर से शुरू नहीं करने का निर्णय लिया जाता है, तो ऑन-फील्ड अंपायर यह आकलन करेंगे कि क्या मौजूदा पिच की मरम्मत की जा सकती है? आईसीसी मैच रेफरी के परामर्श से मैच को फिर से शुरू किया जा सकता है।

ICC मैच रेफरी को इस बात पर विचार करना होगा कि पिच की मरम्मत से किसी भी पक्ष को अनुचित लाभ नहीं हो। डिस्टर्ब किए जाने की सूरत में सबसे अहम बात ये होगी की पिच पर WTC Final जैसे मुकाबले का कुछ हिस्सा पहले ही खेला जा चुका है।

नियम 6.4.7 के तहत, निर्णय लेने की प्रक्रिया के दौरान, ICC मैच रेफरी दोनों कप्तानों और ग्राउंड अथॉरिटी के प्रमुख को पिच की स्थिति के बारे में बताएंगे। ग्राउंड अथॉरिटी के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि उचित सार्वजनिक घोषणाएं समय पर की जाएं।

बता दें कि शेड्यूल के अनुसार, डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 जून से 11 जून तक ओवल, लंदन में दोपहर 3 बजे से (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। मौसम खराब होने पर WTC Final को पूरा करने के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम:-

टीम इंडिया-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेट कीपर)। टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार और यशस्वी जायसवाल को स्टैंड-बाय खिलाड़ी हैं।

WTC Final में ऑस्ट्रेलियाई टीम-
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर , स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श और मैथ्यू रेनशॉ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+