Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गलती से SHO को मिलाया फोन, करने लगा लड़की को GB Road पर बेचने की डील

लड़की को जीबी रोड पर बेचने का मंसूबा बना रहे दो दोस्त उस वक्त पकड़ में आ गए, जब गलती से एक दोस्त ने दलाल समझकर गलती से एसएचओ का नंबर मिला दिया और उनसे अपना प्लान बता दिया।

Recommended Video

    Delhi में GB Road पर लड़की बेचने के लिए गलती से किया SHO को Phone । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लड़की को जीबी रोड पर बेचने का मंसूबा बना रहे दो दोस्त उस वक्त पकड़ में आ गए, जब गलती से एक दोस्त ने दलाल समझकर गलती से एसएचओ का नंबर मिला दिया और उनसे अपना प्लान बता दिया। साथ ही ये भी पूछ लिया कि वो लड़की को कहां लेकर आएं और कितने रुपए उन्हें मिलेंगे। मामला दिल्ली का है। कमला मार्केट थाने के एसएचओ ने फोन सुनने के बाद कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

     बच गई लड़की की जिंदगी

    बच गई लड़की की जिंदगी

    लड़की को बेच देने का मंसूबा बना रहे इन दो युवकों के गलती से एसएचओ को नबंर मिला देने की वजह से एक लड़की की जिंदगी बच गई। उन्होंने जिस शख्स को जीबी रोड का कोठा मालिक या दलाल समझा, वह कमला मार्केट थाने के एसएचओ थे। बाचतीत शुरू हुई तो एसएचओ भी मामले में कुछ गड़बड़ समज गए और उन्होंने मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही लड़की बेचने की पूरी डील फाइनल कर दी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमर और रंजीत के तौर पर हुई है। अमर ने पहले एक 17 साल की लड़की को प्यार में फंसा कर शादी क और फिर उसे कोठे पर बेचना चाहता था।

    बोर्ड से नोट किया था नंबर

    बोर्ड से नोट किया था नंबर

    पुलिस ने बताया कि कोठे के भीतर एक बोर्ड पर लिखे नंबर को दोनों युवकों ने नोट किया था। दोनों को लगा कि यह कोठेवालों का नंबर है। उस पर कॉल करके लड़की बेचने की डील करने लगे लेकिन था इसका उल्टा। पुलिस डिपार्टमेंट ने कमला मार्केट एसएचओ का सरकारी मोबाइल नंबर कोठों के भीतर बोर्ड पर लिखवाया हुआ है। ये इसलिए की किसी के साथ कोई जबरदस्ती होने पर एसएचओ से संपर्क किया जा सके।

    एसएचओ ने ऐसे किया दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार

    एसएचओ ने ऐसे किया दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार

    कॉल आने पर कमला मार्केट एसएचओ सुनील ढाका ने खुद कोठा मालिक बनकर इनसे डील कर ली। इसके बाद उन्होंने दो सिपाहियों को सादे कपड़ों में खरीदार बनाकर इनके पास भेज दिया। दोनों ने 20 हजार एडंवास दे दिए और बाकी लड़की को लाने पर देने तय कर लिए। इसके बाद जब ये दोनों लड़की को लेकर तय जगह पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+