Wrestlers Row: 'बिटिया विग्नेश के आंसू बर्दाश्त नहीं.. ' खाप पंचायत ने सरकार को एक्शन लेने के लिए कहा
विनेश फोगाट ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को जेल हो,अगर हम देश में सुरक्षित नहीं है तो हिंदुस्तान में बेटियां पैदा ही नहीं होनी चाहिए।'

Khap Panchyat: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर देश के स्टार पहलवानों ने यौनशोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए है, जिसे सुनने के बाद जहां पूरा देश हैरान रह गया है, वहीं सियासी गलियारों में भी हलचल पैदा हो गई है, हालांकि पहलवानों ने साफ कहा है कि उनकी लड़ाई फेडरेशन से है और इससे सियासी दलों का कोई लेना-देना नहीं है। हम बस चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया जाए क्योंकि वो इस पद के लायक नहीं है, बुधवार से ही देश के कई स्टार पहलवान इसी बात के चलते धरने पर बैठे हुए हैं।
बृजभूषण शरण सिंह की हरकत निंदनीय
तो इसी बीच हरियाणा की खाप पंचायतें खिलाड़ियों के समर्थन में उतर आई हैं और उन्होंने सरकार को चुनौती दी है कि 'अगर वो खिलाड़ियों की बातें नहीं सुनेंगी या फिर न्याय नहीं करती है तो वो आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहे। खाप पंचाचत ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की हरकत निंदनीय है।'
'बिटिया विग्नेश के आंसू को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते '
'उन्हें इस पद पर रहने का कोई हक नहीं है, हमारे क्षेत्र की बिटिया विग्नेश के आंसू को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। जो खिलाड़ी देश के लिए मेडल लेकर आए हैं, वो आज न्याय के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, ये कितने शर्म की बात है, सरकार को इस पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेना ही होगा, हरियाणा की सारी खाप पंचायतें एकजुट होकर खिलाड़ियों के हक ले लिए लड़ेंगी।'
'तो हिंदुस्तान में पैदा नहीं होनी चाहिए बेटियां'
इससे पहले खेल सचिव से मिलने के बाद असंतुष्ट विनेश फोगाट ने मीडिया में बयान दिया कि 'अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई, तो 20 जनवरी को हम प्राथमिकी दर्ज कराएंगे, हम चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को जेल हो, अगर हम देश में सुरक्षित नहीं है तो हिंदुस्तान में बेटियां पैदा ही नहीं होनी चाहिए।'
भारतीय कुश्ती महासंघ से मांगा स्पष्टीकरण
गौरतलब है कि पहलवानों की शिकायत और धरना प्रदर्शन के बाद खेलमंत्रालय हरकत में आया है, उसने भारतीय कुश्ती महासंघ से स्पष्टीकरण मांगा था और कहा है कि वो खिलाड़ियों की भलाई के लिए काम करता आया है और आगे भी करेगा, इस मामले को संज्ञान में लिया गया है,वो किसी भी खिलाड़ी के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देगा।












Click it and Unblock the Notifications