Wrestlers Protest: 15 जून तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान, बैठक में बनी सहमति

Wrestlers Protest: पहलवानों से बातचीत के लिए भारत सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है, जहां खेल मंत्री ने पहलवानों से मुलाकात की, जिसके बाद अब पहलवानों का धरना 15 जून तक स्थगित हो गया है।

sports min

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों का आंदोलन अब 15 जून तक के लिए स्थगित हो गया है। बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर आंदोलनरत पहलवानों की करीब 6 घंटं बैठक चली, जिसमें कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। इससे पहले पहलवानों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पढ़ें खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
Jun 07, 2023, 6:39 PM IST

सभी एफआईआर वापस लेने की मांग

पहलवानों ने अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने मांगी की कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाए: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Jun 07, 2023, 6:26 PM IST

बैठक के बाद खेल मंत्री का बयान

दिल्ली: बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।
Jun 07, 2023, 6:24 PM IST

हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है- पूनिया

सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लेने की भी बात कही है। हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा: पहलवान बजरंग पूनिया, दिल्ली
Jun 07, 2023, 6:01 PM IST

'हम 15 जून तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे'

प्रदर्शनकारी पहलवानों और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच बैठक के बाद साक्षी मलिक ने कहा, "हमें 15 जून तक पुलिस द्वारा अपनी जांच पूरी करने तक अपना विरोध स्थगित करने के लिए कहा गया है। हम 15 जून तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।"
Jun 07, 2023, 5:56 PM IST

क्या हुई चर्चा, पूनिया ने बताया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि उन्होंने (अनुराग ठाकुर) यह भी कहा कि महिला पहलवानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। हमने अनुरोध किया है कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए और वह इसके लिए सहमत हो गए हैं।
Jun 07, 2023, 5:55 PM IST

15 जून तक जांच पूरी होने की मांग

मुलाकात के बाद बजरंग पूनिया ने कहा कि हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की थी। पुलिस की जांच 15 जून तक पूरी हो जानी चाहिए और मंत्री जी ने हमसे तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया है।
Jun 07, 2023, 5:53 PM IST

अनुराग ठाकुर से बजरंग पूनिया की मुलाकात

दिल्ली: पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उनके घर से निकले।
Jun 07, 2023, 1:59 PM IST

गिरफ्तारी पर अड़े

पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। वो अन्य किसी बात पर राजी नहीं हो रहे।
Jun 07, 2023, 12:28 PM IST

कोच ने किया फैसले का स्वागत

कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगट ने कहा कि ये बहुत अच्छा है। इतने दिनों के बाद सरकार जागी और अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आमंत्रित किया, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि एक समाधान निकलना चाहिए।
Jun 07, 2023, 12:27 PM IST

पुनिया पहुंचे खेल मंत्री के घर

अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे बजरंग पुनिया। वो बृजभूषण के मुद्दे पर बात कर रहे हैं।
Jun 07, 2023, 10:48 AM IST

गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान

साक्षी मलिक ने आगे कहा कि उन्हें बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
Jun 07, 2023, 10:48 AM IST

साक्षी ने कही ये बात

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।
Jun 07, 2023, 10:46 AM IST

नौकरी से ली थी छुट्टी

वहीं पहलवानों के नौकरी पर लौटने की बात सामने आई थी। जिस पर बजरंग पुनिया ने कहा कि हमने अपनी नौकरी से छुट्टी ली थी और दिल्ली के जंतर-मंतर विरोध स्थल से निकाले जाने के बाद एक दिन के लिए साइन इन करने के लिए वापस आए थे। हम तब से अपनी नौकरी पर वापस नहीं गए।
Jun 07, 2023, 10:44 AM IST

गृहमंत्री से क्या बात हुई?

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह के साथ पहलवानों की बैठक हुई थी। उसके बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि बैठक में हम लोगों को कहा गया कि मीटिंग के बारे में बाहर बात ना करें। हमारी गृहमंत्री के साथ कोई सेटिंग नहीं हुई है। हमने उनसे पूछा कि बृजभूषण की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
Jun 07, 2023, 10:43 AM IST

खेल मंत्री ने किया था ट्वीट

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+