Wrestlers protest: साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने आंदोलन से हटने की खबरों का किया खंडन

wrestlers protest, कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट नौकरी पर वापस लौट गए हैं।

Wrestlers protest Sakshee Malikkh and Bajrang Punia amit shah Brij Bhushan Sharan Singh

कुश्ती संघ के पूर्व चीफ ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई महीनों से आंदोलन कर रहीं ओलंपियन साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के विरोध प्रदर्शन से हटना की खबरें सोमवार को सामने आई थीं। लेकिन अब साक्षी मलिक और पूनिया ने इन खबरों का खंडन किया है। पहलवानों ने कहा कि, इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है।

मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए रेसलर साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा कि, ये खबर बिलकुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए।

साक्षी ने कहा कि, हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, यह एक सामान्य बातचीत थी। हमारी केवल एक ही मांग है और वह है उन्हें (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तार करना। मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में OSD के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। उसने (नाबालिग लड़की) कोई प्राथमिकी वापस नहीं ली है, यह सब फर्जी है।

वहीं बजरंग पूनिया ने भी ट्वीट कर लिखा कि, आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं।हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।

आंदोलन से पीछे हटने की खबरों पर पहलवान और साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा कि, हमारे निर्णय को प्रभावित करने के लिए इस तरह की चीजे चलाई जा रही हैं। हम विरोध से पीछे नहीं हटे हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा। हमारे साथ जंतर-मंतर पर जो भी हुआ उसके बाद हम वापस आ गए। हम आंदोलन दोबारा शूरू करेंगे। दिल्ली पुलिस ने जो हमारे साथ किया है वे पूरे देश ने देखा है, सभी उसके खिलाफ हैं। वहीं रेलवे पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल योगेश बवेजा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने आज ड्यूटी जॉइन कर ली है।

दरअसल रेलवे की नौकरी पर वापस लौटने के बाद ये कहा गया था कि, साक्षी आंदोलन से हट गई हैं और वापस नौकरी पर लौट गई हैं। जिसके बाद पहलवानों के आंदोलन से हटने की खबरें चलने लगी थीं। बता दें कि, दो दिन पहले पहलवानों ने शनिवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Recommended Video

      Wrestlers Protest पर उड़ी कैसी अफवाह, क्या बोले Sakshi Malik और Bajrang Punia ? | वनइंडिया हिंदी

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार देर रात दिल्ली में अमित शाह के घर पर पहलवान मिलने पहुंचे थे। आधी रात के बाद तक करीब 2 घंटे यह मीटिंग चली थी। पहलवान ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मुलाकात को लेकर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने कहा था कि गृह मंत्री शाह के साथ पहलवानों की बैठक बेनतीजा रही क्योंकि वे जैसा जवाब चाहते थे, वैसा नहीं मिला।

      बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साक्षी, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान कई हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। नाबालिग पहलवान के केस करने के बाद पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। 28 मई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों को हटा दिया था।

      जिसके बाद पहलवान अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। किसान नेता नरेश टिकैत के माने पर पहलवानों ने 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसी बीच पहलवानों को लेकर कई खापों की पंचायत भी हुई थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+