'कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आरोप आधारहीन', बृजभूषण सिंह के सपोर्ट में उतरे CWG गोल्ड मेडलिस्ट नरसिंह यादव

दिल्ली में जारी पहलवानों के प्रदर्शन के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान नरसिंह यादव ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया है।

Wrestlers Protest Row

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के नामचीन पहलवानों का कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरना जारी है। गुरुवार रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हुई ढाई घंटे की मुलाकात के बाद भी अभी मामला गर्माया हुआ है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खेल मंत्रालय ने 24 घंटे के अंदर WFI प्रमुख से इस्तीफा मांगा है। वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मैं यहां किसी की दया से नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने जाने के बाद बैठा हूं।

नरसिंह यादव समर्थन में आए

ऐसे में एक तरफ जहां कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही है तो दूसरी तरफ उनके समर्थन में अब कई पहलवान आने लगे हैं। पहले दिव्या काकरान के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नरसिंह यादव भी सिंह के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ शोषण के आरोपों को निराधार बताया है।

बृजभूषण शरण पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (2010 Commonwealth Games) के स्वर्ण पदक विजेता नरसिंह यादव ने सिंह का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को मौका दिया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

'वह सभी को मौका देना चाहते थे, इसलिए...'

अपने बयान में नरसिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में हर ट्रेनिंग कैप में पक्षपात होता है और बृजभूषण सिंह इसके खिलाफ थे और वह सभी को मौका देना चाहते थे। इसलिए यह सब हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बृजभूषण के खिलाफ आरोप आधारहीन है और उनके सत्ता में आने के बाद चीजें बदल गईं। यादव ने कहा कि उन्होंने अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। नेशनल खेलना सबका हक है। यादव ने बताया कि बिना नेशनल खेले हमें कैसे पता चलेगा कि देश में कौन अच्छा खिलाड़ी है। ऐसे लोग भूषण जी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं, जैसा कि मेरे साथ हुआ।

बता दें कि पहलवान नरसिंह यादव उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं, लेकिन महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हैं। मौजूदा वक्त में वह मुंबई पुलिस में कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+