Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ 15 जून तक पूरी होगी जांच, WFI चुनाव 30 जून तक: अनुराग ठाकुर
Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवानों के बीच बुधवार को मीटिंग हुई। उसके बाद अनुराग ठाकुर ऐलान किया कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून तक होंगे।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ करीब एक महीने से आंदोलनरत पहलवानों की बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक चली। करीब 6 घंटे तक चली बैठक के बाद पहलवानों ने फैसला किया कि अब 15 जून तक आंदोलन स्थगित रहेगा। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि (विरोध कर रहे) पहलवानों से काफी सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने मांग की है कि जांच (डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों पर) पूरी की जाए और 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए।
साथ ही पहलवानों ने अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाए। कुश्ती महासंघ की एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता एक महिला करेगी। अनुराग ठाकुर ऐलान किया कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून तक होंगे।
28 जून को पहलवानों के विरोध ने लिया था जटिल रूप
आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक महीने से ज्यादा पहलवानों का आंदोलन लगातार जारी रहा। बीती 28 जून को विरोध प्रदर्शन ने एक कड़ा रुख अपनाया। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने जंतर मंतर से उठकर नई संसद की ओर कूच करना शुरू कर दिया।
जहां पीएम मोदी देश को नई संसद की सौगात भेंट कर रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने पहलवानों को बेरिकेडिंग से रोका। इस दौरान पुलिस और पहलवानों में झडप देखने को मिली। इसके बाद पहलवानों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications