Wrestlers Protest Live: वीके सक्सेना बोले, मामला राजनीतिक ज्यादा है और दूसरे पहलू कम है

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं तो वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।

Wrestlers Protest Live:खेल सचिव के साथ पहलावानों की बातचीत जारी

Wrestlers Protest Live Updates: इस वक्त भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं। ओलंपिक संघ की 7 सदस्यीय कमेटी उनके खिलाफ जांच करेगी। खास बात ये है कि उन आरोप लगाने वाले देश के नामीगिरामी पहलवान हैंं। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठाते हैं, ये खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं।

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 21, 2023, 10:11 AM IST

मामला राजनीतिक ज्यादा है और दूसरे पहलू कम है: वीके सिंह

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर जबलपुर में MoS जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा, ''मैं इस पर बोलना नहीं चाहूंगा। मेरी निजी राय है कि मामला राजनीतिक ज्यादा है और दूसरे पहलू कम है।''
Jan 21, 2023, 1:37 AM IST

पहलवानों का धरना खत्म

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) ने आश्वासन दिया है। सभी को समझाया भी है। हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को बंद कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा।
Jan 21, 2023, 1:36 AM IST

जांच होने तक WFI के कामों से अलग रहेंगे बृजभूषण

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी। तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
Jan 21, 2023, 1:36 AM IST

ओवरसाइट कमेटी का गठन, 4 हफ्तों में जांच पूरी

पहलवानों के साथ खेल मंत्री की बैठक खत्म हो चुकी है। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली। सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई...एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा। अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे।
Jan 21, 2023, 12:00 AM IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने 7 सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठन किया है, जिसके बाद सूत्रों की मानें तो पहलवान अपना धरन खत्म कर सकते हैं।
Jan 20, 2023, 10:22 PM IST

WFI के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये बहुत संगीन मामला है ,मेरी पार्टी किसी भी गलत इंसान को बख्शती नहीं है, जांच बैठा दी गई है जो भी दोषी पाए जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने कार्रवाई शुरू की और 3 सदस्य समिति बनाई गई है, वो गंभीर हैं।
Jan 20, 2023, 9:38 PM IST

मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति का हिस्सा हूं। जांच के बाद ही ये पता चल पाएगा कि सही तस्वीर क्या है। हम सुनिश्चित करेंगे की सच सबके सामने आए: आर्चर डोला बनर्जी
Jan 20, 2023, 9:35 PM IST

हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे और निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे: सहदेव यादव, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष और आईओए द्वारा पूर्व 7-सदस्यीय समिति के सदस्य
Jan 20, 2023, 8:50 PM IST

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता हैं: IOA
Jan 20, 2023, 7:17 PM IST

औपचारिक बयान WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह खुद जारी करेंगे। हमे सूचित किया गया है कि फेडरेशन द्वारा खेल मंत्रालय को जो औपचारिक जवाब जाना था वे 72 घंटे के अंदर दे दिया गया है: गोंडा विधायक और WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह
Jan 20, 2023, 7:13 PM IST

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की बैठक में पहलवान पहुंचे। SAI के महानिदेशक संदीप प्रधान भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
Jan 20, 2023, 6:42 PM IST

यह लड़ाई उस सिस्टम के खिलाफ है, जो न केवल खिलाडि़यों का शोषण करने वाले दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है,बल्कि उन्हें ऐसे अपराध करने का हौसला दे रहा है। संघर्ष उन सत्ताधीशों के खिलाफ भी है जो हमारे खिलाड़ियों के शोषण को Oct,21 से जानते हुए भी चुप बैठे हुए हैं: बॉक्सर विजेंद्र सिंह
Jan 20, 2023, 6:39 PM IST

पहलवानों का शोषण खेल और देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है : अमित पंघाल
Jan 20, 2023, 5:31 PM IST

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हमने केंद्रीय खेल मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने हमें शाम 6 बजे एक बार फिर मिलने का समय दिया है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन पर हम असंतुष्ट थे।
Jan 20, 2023, 5:26 PM IST

पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि हम सारे मुद्दे पेश कर रहे हैं।अगर यह केवल कुश्ती के बारे में होता, तो मामला एक घंटे की बैठक में हल हो जाता, लेकिन यह एक बड़ा मुद्दा है। यह सिर्फ एक नहीं बल्कि कई लड़कियों की बात है। हम खुले तौर पर इसका खुलासा नहीं कर सकते, हम इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरे में डालेंगे।
Jan 20, 2023, 5:03 PM IST

पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया से मिले पत्र पर चर्चा और निर्णय लेने के लिए आज शाम 5.45 बजे IOA की कार्यकारी परिषद की तत्काल बैठक होगी।
Jan 20, 2023, 1:53 PM IST

हम यहां अपने करियर को जोखिम में डालकर आए हैं: बजरंग पुनिया
Jan 20, 2023, 1:52 PM IST

ह लड़ाई हमारे युवा पहलवानों के लिए है जो कुश्ती का भविष्य हैं: बजरंग पुनिया
Jan 20, 2023, 1:17 PM IST

मैं यहां किसी की दया से नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने जाने के बाद बैठा हूं: बृजभूषण शरण सिंह
Jan 20, 2023, 12:49 PM IST

भारतीय पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय ओलंपिक संघ से लिखित शिकायत की।
Jan 20, 2023, 12:42 PM IST

भारतीय कुश्ती संघ आज दोपहर 3 बजे तक मंत्रालय को अपना जवाब देगा।
Jan 20, 2023, 12:37 PM IST

टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं: बृजभूषण शरण सिंह
Jan 20, 2023, 12:27 PM IST

कांग्रेस ने कहा-सब कुछ जानते हुए PM मोदी खामोश क्यों रहे?
Jan 20, 2023, 12:22 PM IST

कुश्ती में दंगल

भड़की कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, कहा-पीएम ने आंख में पट्टी क्यों बांधी है?:
Jan 20, 2023, 12:09 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर नहीं हुई बात: बृजभूषण शरण सिंह
Jan 20, 2023, 12:07 PM IST

मैं आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा: मैं आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा
Jan 20, 2023, 11:18 AM IST
दिल्ली

'हमेशा साथियों के साथ हूं'

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा हमेशा साथियों के साथ हूं।
Jan 20, 2023, 11:11 AM IST

बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन : जयराम रमेश
Jan 20, 2023, 11:09 AM IST

खिलाड़ियों का सम्मान कम नहीं होने दिया जाएगा: संजीव बालियान
Jan 20, 2023, 11:09 AM IST

खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी: केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+