Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wrestlers Protest Live: रेसलर्स के खिलाफ FIR में Riot की साजिश के आरोप, पहलवानों को किसान नेता का साथ!

जंतर-मंतर से नई संसद की ओर जा रहे महिला पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन के दौरान पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। इससे पहले 3 मई को भी पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। Wrestlers

Rakesh Tikait Wrestlers Protest

Wrestlers Protest Live Updates: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब जोर पकड़ने लगा है। रविवार को पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ बड़ी संख्या में नई संसद की ओर निकल पड़े। इस मौके पर पहलवानों ने शासन को सांसद के खिलाफ एक्शन के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है,पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
May 30, 2023, 8:52 AM IST

योगेश्वर दत्त का बड़ा आरोप- विपक्षी दलों ने पहलवानों का इस्तेमाल किया

पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक हितों के लिए पहलवानों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से जांच और FIR की मांग पूरी हो चुकी है। विपक्ष का प्रयास देश की छवि खराब करना है।
May 29, 2023, 4:49 AM IST

पहलवानों के खिलाफ दंगे की साजिश के आरोप

पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जो FIR दर्ज की है, इसमें दंगा भड़काने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपों में सरकारी ड्यूटी में लगे कर्मी को चोट पहुंचाने की कोशिश भी शामिल है।
May 29, 2023, 3:53 AM IST

पहलवान पीछे नहीं हटेंगे, कहा- घर जाना कोई ऑप्शन नहीं

नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के एक्शन और हिरासत में लिए गए पहलवानों के भावी विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, घर वापस जाना कोई विकल्प नहीं है, मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
May 29, 2023, 3:50 AM IST

दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद क्या बोले बजरंग पूनिया

दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यौन उत्पीड़न के आरोपी एक व्यक्ति ने नए संसद भवन के उद्घाटन में भाग लिया... दिल्ली पुलिस को हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में केवल कुछ घंटे लगे लेकिन बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में उन्हें 7 दिन लग गए।
May 29, 2023, 2:57 AM IST

पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की FIR

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों पर पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के अलावा भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
May 29, 2023, 2:52 AM IST

दिल्ली पुलिस का एक्शन पहलवानों के खिलाफ!

पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और धरने-विरोध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, कुछ पहलवान विरोध करने के लिए रात में जंतर-मंतर आए थे, उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।
May 28, 2023, 3:12 PM IST

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे टेंट हटाए

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना स्थल पर लगे टेंट को हटा दिया है। साथ ही वहां मौजूद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
May 28, 2023, 2:03 PM IST

जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही: विनेश फोगाट

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र के नए भवन का उद्घाटन किया है प्रधानमंत्री जी ने दूसरी तरफ हमारे लोगों की गिरफ्तारियां चालू हैं।
May 28, 2023, 1:23 PM IST

स्टेट पुलिस हमें न रोके नहीं तो किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने यूपी पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि स्टेट पुलिस हमें रोकने की कोशिश न करें तो नहीं तो भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
May 28, 2023, 1:21 PM IST

आज हम सरकार को मेडल की कीमत बताएंगे: राकेश टिकैत

गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मेडल के लिए बच्चों ने जान लगा दी और आज हम सरकार को मेडल की कीमत बताएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे कोरिया का हाल है उसी तरफ देश जा रहा है।
May 28, 2023, 12:31 PM IST

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाया। साक्षी मलिक ने कपडे फाड़ने तक के आरोप लगाए।
May 28, 2023, 12:31 PM IST

बैरिकेड तोड़ने के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लिया

पहलवान संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पहलवानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
May 28, 2023, 12:03 PM IST

नई संसद की ओर जा रहे पहलवान हिरासत में, देखें VIDEO

जंतर-मंतर से नई संसद की ओर जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोनाली पहलवान, साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया गया है।
May 08, 2023, 8:12 AM IST

' पहले फसल बचाई, अब नस्ल बचाएंगे

पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे किसान नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन बेटियों ने देश का मान बढ़ाया, उनका इस तरह से धरना देना , बहुत कष्टकारी है। लेकिन हम उनके साथ हैं। पहले हमने फसल बचाई और अब हम नस्ल बचाएंगे।
May 07, 2023, 8:24 PM IST

अगर 21 मई तक कोई प्रस्ताव नहीं आया तो हम एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी ने हमारे विरोध को हाईजैक नहीं किया है, बस अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई में लोग हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा सम्मान करते हैं और हमारी गरिमा की परवाह करते हैं: विनेश फोगट
May 07, 2023, 8:22 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों ने इंसाफ और डब्ल्यूएफआई प्रमुख व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला।
May 07, 2023, 2:57 PM IST

राकेश टिकैत ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को घेरा

जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर खाप साथ हैं, आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं की जा रही है। राकेश टिकैत ने इस मसले पर राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आलोचना क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि भूत उतारना पड़ेगा।
May 07, 2023, 2:51 PM IST

देश भर में मोदी सरकारऔर बृजभूषण सिंह की अर्थी जलाएगा BKU

बीकेयू उगराहां ने ऐलान किया है कि वह 11 मई से 18 मई के बीच देश भर में मोदी सरकारऔर बृजभूषण सिंह की अर्थी जलाएगा।
May 07, 2023, 12:56 PM IST

कहीं पर भी पुलिस रोकती है तो वहीं बैठ जाएं:बजरंग पूनिया

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं सभी से करना चाहता हूं कि धरने को शांतिपूर्वक की करें और कहीं पर भी पुलिस रोकती है तो वहीं पर बैठ जाएं। जंतर मंतर पर बैठी लड़कियों और बच्चियों के लिए सब साथ खड़े हैं।
May 07, 2023, 12:47 PM IST

कीर्ति किसान यूनियन के सदस्य शामिल हुए

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में कीर्ति किसान यूनियन के सदस्य शामिल हुए।
May 07, 2023, 12:43 PM IST

मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो भी मैं फांसी लगा लूंगा: बृजभूषण

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहा कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो भी मैं फांसी लगा लूंगा।
May 07, 2023, 12:40 PM IST

इन बच्चों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा विरोध : खाप नेता

खाप अध्यक्ष पालम चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत में कहा कि जब तक इन बच्चों (प्रदर्शनकारी पहलवानों) को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा, लेकिन हम इसे कैसे आगे बढ़ाएंगे, यह आज हम सभी तय करेंगे।
May 07, 2023, 12:35 PM IST

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे जंतर-मंतर

किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। दर्शन पाल और हनान मोल्लाह जैसे एसकेएम नेता भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। किसान नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और बृजभूषण के पुतले जलाने की भी घोषणा की।
May 07, 2023, 12:22 PM IST

दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में विभिन्न राज्यों से आ रहे किसानों के मार्च से पहले रविवार को दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
May 07, 2023, 11:42 AM IST

दिल्ली-टिकरी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों के जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की संभावना के कारण दिल्ली-टिकरी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
May 07, 2023, 10:46 AM IST

जंतर-मंतर पहुंचा पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन BKU उगराहां

पहलवानों के समर्थन में पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन BKU उगराहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच चुका है।
May 07, 2023, 9:40 AM IST

संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
May 07, 2023, 8:12 AM IST

सौरभ गांगुली की प्रतिक्रिया पर विनेश फोगाट ने दिया जवाब

क्रिकेटर सौरभ गांगुली की प्रतिक्रिया पर पहलवान विनेश फोगाट ने जवाब दिया है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि अगर सौरभ गांगुली हमलोगों का समर्थन करना चाहते हैं तो जंतर-मंतर पर आएं। दरअसल, सौरभ गांगुली ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर जवाब देते हुए कहा था कि पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि पहलवानों और डब्ल्यूएफआई के बीच का मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।
May 07, 2023, 7:33 AM IST

जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।
May 07, 2023, 12:48 AM IST

UP, राजस्थान और हरियाणा की खाप से समर्थन

धरना दे रहीं पहलवानों को UP, राजस्थान और हरियाणा की खाप से समर्थन मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहलवानों की मांग पूरी होने तक तीनों राज्यों के खाप पंचायत के प्रतिनिधि भी धरना देंगे।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+