Wrestlers Protest: हमें मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया है: साक्षी मलिक

साक्षी मलिक ने साल 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वो राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण (2022),एक रजत (2014) और एक कांस्य (2018) जीत चुकी हैं।

Wrestlers Protest

Olympic bronze medallist Sakshi Malik: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे देश के स्टार पहलवानों का एक दल आज खेल सचिव से मिला लेकिन वो सभी मीटिंग के बाद नाखुश नजर आए। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सिर्फ मीटिंग में आश्वासन दिया गया है, किसी तरह का ठोस कदम या एक्शन लेने की बात नहीं की गई है, सरकार ने किसी भी तरह के एक्शन लेने का वादा नहीं किया, हम प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैं, हम पीएम मोदी से न्याय करने का अनुरोध करते हैं।'

रियो ओलंपिक में जीता था कांस्य पदक

आपको बता दें कि साक्षी मलिक भारत की स्टार महिला पहलवान हैं, जिन्होंने विश्वपटल पर देश को गौरवान्वित किया है। साक्षी मलिक ने साल 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वो राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण (2022), एक रजत (2014) और एक कांस्य (2018) जीत चुकी हैं।

फांसी पर भी लटकने को तैयार

जहां पहलवान इस तरह से संगीन आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि 'उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है, अगर उन पर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं तो वो फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं।' तो वहीं 22 जनवरी को कुश्ती महासंघ ने इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो इस मीटिंग में इस्तीफा देने की पेशकश कर सकते हैं।

मुद्दे पर गर्माई राजनीति

तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गईहै। कांग्रेसमहासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि 'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।'

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कही ये बात

तो वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि' हमारी महिला एथलीटों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हम इसे गंभीरता से लेते हैं। हम उनका मनोबल कम नहीं होने देंगे। एथलीटों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+