Wrestlers Protest Live: अयोध्या में रैली रद्द क्यों हुई? बृजभूषण सिंह ने खुद दी जानकारी
Wrestlers Protest News: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन जारी है। वो बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों को हटा दिया, लेकिन अभी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। खाप पंचायतें पहलवानों के समर्थन में आ गई हैं। गुरुवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक सोरम गांव में खाप ने बड़ी पंचायत की, तो वहीं आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत हुई। इस बैठक में पहलवानों के आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
LIVE Feed
पूरे देश में पंचायत करेंगे: राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और उन्हें बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए अन्यथा हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे।
कैंडल लाइट मार्च निकालेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि मैं उनसे (पहलवान) अनुरोध करूंगी कि आप यह लड़ाई नहीं छोड़े। पहलवान जो भी निर्णय लेंगे उसे देखते हुए हमारा मूवमेंट जारी रहेगा। हम पहलवानों के समर्थन में मोमबत्ती जलाकर गांधी मूर्ति तक जाएंगे। जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी हम नहीं छोड़ेंगे। हम उनसे (पहलवान) बात करेंगे और फिर से हमारी टीम भेजेंगे। पहलवानों के समर्थन के लिए किसी न किसी को सड़क पर उतरना पड़ेगा।
राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि
'खाप महापंचायत' में महिला पहलवानों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसको लेकर बीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे। इस बैठक में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब से खाप और किसान नेता शामिल हुए।
'मैं अपने बयान पर कायम हूं'
डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक बार फिर बयान आया है। उन्होंने कहा, "...पहले उनकी (प्रदर्शनकारी पहलवानों की) कुछ और मांग थी और बाद में उन्होंने कुछ और मांग की। वे अपनी मांगों और भाषा को लगातार बदल रहे हैं। मैंने कहा था कि अगर एक मामला भी मेरे खिलाफ साबित होता है, मैं फांसी लगा लूंगा...मैं अपने बयान पर कायम हूं"












Click it and Unblock the Notifications