बीजेपी में शामिल हुए पहलवान द ग्रेट खली, दिल्ली ऑफिस में ली सदस्यता
नई दिल्ली, 10 फरवरी: दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अब पहलवान से राजनीतिक अखाड़े में आने की तैयारी कर ली है। पहलवान द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब चुनाव से पहले अब खली बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा, जो कि द ग्रेट खली के नाम से देश और दुनिया में मशहूर हैं, उन्होंने अब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है।
#WATCH Professional wrestler Dalip Singh Rana, also known as The Great Khali, joins BJP in Delhi pic.twitter.com/BmB7WbpZzx
— ANI (@ANI) February 10, 2022
गुरुवार को दिल्ली ऑफिस में बीजेपी नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया। ऐसे में खली के पार्टी में आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा में शामिल होने के बाद पहलवान द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।
पंजाब में बीजेपी को होगा फायदा
Recommended Video
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने खली को पार्टी में शामिल करवाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। डब्लयूडब्लयूई जैसी इंटरनेशनल फाइट से अपनी पहचान बना चुके रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इससे पहले पंजाब में उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार भी किया था।
बता दें कि काफी लंबे समय से खली की राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ था। इससे पहले द ग्रेट खली से केजरीवाल की भी मुलाकात हुई थी। उस दौरान खबरें आ रही थी कि खली आप ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन तस्वीर अब कुछ और हैं। WWE के जरिए भारत का एक अलग पहचान दिलाने वाले खली रेसलिंग के अलावा एक्टिंग भी कर चुके हैं। वो पंजाब पुलिस में एएसआई रह चुके हैं। फिलहाल जालंधर में खुद की रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications