Wrestler's Protest Row: अनुराग ठाकुर से मिलेंगे पहलवान लेकिन साक्षी मलिक ने रखी ये शर्त
सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों ने यौनशोषण और धमकाने का आरोप लगाया है। पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Wrestler's Protest Row: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरने पर बैठे पहलवानों के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है लेकिन अभी ये मीटिंग कहां होगी और कब होगी,ये तय नहीं हुआ है।
अभी तक कोई समय तय नहीं हुआ-साक्षी मलिक
इस बारे में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि 'हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे, जब सभी इस बारे में अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।'
अनुराग ठाकुर ने किया था Tweet
आपको बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी थी कि उन्होंने पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
अमित शाह से भी मिले थे पहलवान
मालूम हो कि इससे पहले धरना दे रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी लेकिन वो मीटिंग बेनतीजा ही रही थी। हालांकि इस मीटिंग के बाद बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक रेलवे में अपनी अपनी नौकरी पर वापस लौट गए हैं, जिसके बाद ये खबर सुर्खियां बन गई थी कि इन सभी ने खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है लेकिन ये बात केवल कोरी अफवाह साबित हुई थी।
'बस बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं'
पहलवानों ने मीडिया के आगे आकर ये बात साफ की थी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पहलवानों का कहना था कि 'वो बस बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं और कुछ नहीं।' आपको बता दें कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों ने यौनशोषण और धमकाने का आरोप लगाया है। उनके ऊपर दो एफआईआर हुई है, जिसमें से एक में उन पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है।
"We will discuss the proposal given by the government with our seniors and supporters. Only when everyone gives their consent that the proposal is fine, then will we agree. It won't happen that we will agree to anything that the government says and end our protest. No time fixed… pic.twitter.com/3MoVLYSR2Q
— ANI (@ANI) June 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications