Wrestler Protest: महिला सम्मान महापंचायत आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो मेट्रो स्टेशन बंद

Wrestler Protest: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज महिला सम्मान महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

wrestler

Wrestler Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पिछले काफी दिनों से पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं और जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। एक तरफ आज जहां संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हो रहा है तो दूसरी तरफ पहलवान महिला सम्मान महापंचायत का आयोजन कर ने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पहलवान नई संसद बिल्डिंग की ओर भी मार्च करेंगे।

महापंचायत को देखते हुए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। यात्रियों के लिए ये दोनों स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि यहां पर मेट्रो बदलने की सुविधा होगी।

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को अंबाला बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। ये सभी लोग अमृतसर से यहां शनिवार को पहुंचे थे, ये लोग महा पंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे थे, जोकि संसद की नई बिल्डिंग के सामने होनी है।

इससे पहले शनिवार को पहलवानों ने दावा किया कि सरकार की ओर से उन्हें संपर्क किया गया था और 35 दिन से चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए कहा गया था, लेकिन पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किए जाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जिसकी वजह से पहलवानों और सरकार के बीच आम सहमति नहीं बन सकी।

पहलवानों ने आरोप लगाया है कि सरकार हमारे समर्थकों के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। जो लोग यहां आ रहे हैं उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर ही हिरासत में लिया जा रहा है।

विनेश फोगाट ने कहा कि हमे सरकार ने संपर्क किया था और समझौते के लिए कहा था, लेकिन हमारी मुख्य मांग बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना है, उसे स्वीकार नहीं किया गया, लिहाजा हमने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

हमपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि हम अपना प्रदर्शन वापस ले लें, लेकिन हम इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक लेकर जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट और साक्षी मलिक इस दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू थे।

रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा के नेता कार्तिकेय शर्मा, जिन्हें पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी ने साझा तौर पर राज्यसभा का सदस्य बनाया था, उन्होंने शनिवार को पहलवानों के साथ वार्ता की थी।

कार्तिकेय शर्मा ने सरकार की ओर से बातचीत की, उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ सुधार की बात कही, उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के परिवार के सदस्यों को बाहर करने की भी बात कही जोकि कुश्ती संघ के अहम पदों पर हैं। हालांकि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर सहमति नहीं बन सकी।

सूत्र के अनुसार पहलवानों ने कहा कि अगर हम समझौते के लिए तैयार होते हैं तो हम अपने समर्थकों को जवाब नहीं दे पाएंगे। खाप की भी यही मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसपर कोई समझौता नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+