पहलवानों के प्रदर्शन को मिला खाप पंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा का साथ
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब खाप पंचायत और संयुक्त किसान मोर्चा का साथ मिल गया है। आज खाप पंचायत के सदस्य जंतर मंतर पहुंचेंगे।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में अब खाप पंचायत की महिला ईकाई सामने आई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब खाप पंचात और संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन मिल गया है।
बता दें पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया है। पहलवानों ने खाप पंचायत के नेताओं से उनका समर्थन मांगा था। ओम प्रकाश खंडेला जोकि जींद के लोकप्रिय कंडेला खाप के मुखिया है, उन्होंने कहा पहलवान पूरे देश के हैं, उनकी कोई जाति, धर्म, क्षेत्र नहीं होता है।
ओम प्रकाश ने कहा कि बेटियों के भविष्य की बेहतरी के लिए हम शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे और पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। खाप ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है,हम पहलवानों के साथ प्रदर्शन में बैठेंगे, जबतक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती है।
ओम प्रकाश ने कहा कि इससे पहले हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज हुआ था, उस वक्त भी राज्य सरकार ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी। इसी तरह से बृजभूषण शरण सिंह के मामले में हो रहा है, उन्हें केंद्र सरकार की मदद मिल रही है। आखिर एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हो रही है।
बलवं नंबरदार जोकि फोगाट खाप के मुखिया हैं, उन्होंने कहा कि हरियाणा की खाप दिल्ली बड़ी संख्या में पहुंचेगी और पहलवानों के साथ रहेगी। हमने अपने बच्चों का समर्थन किया है, हमे उनपर भरोसा है। उन्होंने देश का नाम रौशन किया है,अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेडल जीते हैं।
पहलवानों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष को खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए, जबतक मामले की जांच चले। हमे सुप्रीम कोर्ट से बहुत उम्मीदे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अभिमन्यु कुहार ने बताया कि हमने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है, हम पहलवानों को अपना समर्थन देंगे। पहलवानों ने हमे किसान आंदोलन के दौरान समर्थन दिया था, अब किसान उनके साथ खड़े रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications