पति सिरोहा की पीठ पर लदकर गीता फोगाट ने की पहाड़ों की सैर, Video वायरल

नई दिल्ली, 14 जुलाई। कॉमनवेल्थ गेम्स की फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के 55 किग्रा मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली इंडिया की 'धाकड़ गर्ल' गीता फोगाट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

पति सिरोहा की पीठ पर लदी नजर आईं गीता फोगाट

पति सिरोहा की पीठ पर लदी नजर आईं गीता फोगाट

दरअसल वायरल वीडियो में गीता किसी के साथ कुश्ती नहीं कर रही हैं, बल्कि वो अपनी पति पवन कुमार सिरोहा की पीठ पर लदकर पहाड़ों की सैर करती नजर आ रही हैं। मालूम हो कि गीता इन दिनों अपने पति-बेटे संग हिमाचल प्रदेश में हैं। ये वीडियो गीता ने खुद ही शेयर किया है, जो कि अब वायरल हो गया है।

गीता ने शेयर किया मजेदार VIDEO

इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक भी है, जिसमें हरियाणा भाषा का हिट गीत 'छोटा सा तू मेरा काम कर दें तेरा सरनेम मेरे नाम कर दें' बज रहा है। गीता के इस वीडियों को लाखों की संख्या में लोगों ने लाइक किया है और दोनों को परफेक्ट जोड़ी कहा है।

साल 2016 में हुई थी गीता-पवन की शादी

साल 2016 में हुई थी गीता-पवन की शादी

आपको बता दें कि गीता ने साल 2016 में दिल्ली के रेसलर पवन कुमार सिरोहा से शादी की थी और साल 2019 में बेटे को जन्म दिया है। गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में अधिकारी भी हैं।

गीता फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता था

गीता फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता था

बता दें कि गीता के पति यानी पवन कुमार सरोहा भी इंटरनैशनल लेवल के रेसलर हैं। पवन 2011 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। पवन ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 86 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

फिल्म 'दंगल'

गीता फोगाट की उपलब्धियों पर फिल्म 'दंगल' भी आ चुकी है जो लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर शामिल थे, ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+