मध्य प्रदेश में कुश्ती के दौरान पहलवान की मौत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सिवनी में कुश्ती के दौरान हादसे की घटना सामने आई है, जिसमे एक पहलवान की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिस दौरान यहां दंगल चल रही थी, उसी समय कुश्ती लड़ रहा एक पहलवान जमीन पर अचानक गिर गया। जिसके बाद पहलवान की मौत हो गई। जिस पहलवान की इस हादसे में मौत हुई है उसका नाम सोनू है। यह घटना सिवनी स्थित कुरई ब्लॉक के बेलपेठ गांव की है। बता दें कि हर वर्ष यहां दंगल का आयोजन किया जाता है।

Recommended Video

    Dangal के दौरान ऐसा क्या हुआ जो Wrestler की हो गई मौत, Watch Viral Video | वनइंडिया हिंदी
    हर वर्ष होता है दंगल का आयोजन

    हर वर्ष होता है दंगल का आयोजन

    हर वर्ष होने वाले दंगल के दौरान यहां यह घटना हुई है। इस दंगल में 18 वर्षीय सोनू यादव भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनू यादव ने अपनी शुरू की तीन फाइट में जीत दर्ज की थी, लेकिन चौथी फाइट के दौरान जब वह चार प्वाइंट लेने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान वह नीचे की ओर गिर गए लेकिन फिर दोबारा उठ नहीं सके।

    जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

    जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

    कुश्ती के दौरान नीचे गिरने के बाद सोनू यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। हादसे के बारे में जिला अस्पताल के डॉक्टर अभय सोनी ने बताया कि पहलवान सोनू यादव को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। उनका पोस्टमार्टम किया गया है, जल्द ही रिपोर्ट सामने आएगी और मौत की सही वजह का पता लग पाएगा।

    माहौल गमगीन

    माहौल गमगीन

    इस घटना के बाद जिला दंगल कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ खान ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुश्ती लड़ते वक्त सोनू पहलवान नीचे गिर गए। इससे पहले सोनू पहलवन ने 60-70 किलोग्राम के वर्ग में कुश्ती लड़ी थी। इसी दौरान चार प्वाइंट लेने की कोशिश में वह नीचे गिर गए, लेकिन फिर दोबारा उठ नहीं सके और उनकी मौत हो गई। उनके हादसे के बाद हर कोई गमगीन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+